5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस निगम ने प्रदेश में की सबसे अधिक वर्मी कंपोस्ट की बिक्री, हुई 40 लाख रुपए की आय

Godhan Nyay Yojana: गोठानों (Gothans) में तैयार किया जा रहा वर्मी कंपोस्ट (Vermi Compost), अब तक 3 हजार 890 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट की हो चुकी है बिक्री

2 min read
Google source verification
Vermi compost

Woman preparation vermi compost

अंबिकापुर. गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojana) के तहत नगर निगम द्वारा क्रय किए गए गोबर से अब तक 3 हजार 890 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया गया है। गोठान में तैयार समस्त 3890 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है।

इससे गोठान समूह को 39.90 लाख की आय प्राप्त हुई है। वर्तमान में प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में अम्बिकापुर नगर निगम द्वारा सर्वाधिक वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया गया है।

Read More: कलक्टर बोले- सुपोषण अभियान में कोई भी लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, सहायक जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस


निगम द्वारा गोठानों में तैयार वर्मी खाद का डोर टू डोर विक्रय भी स्वच्छता दीदियों द्वारा किया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट के अतिरिक्त गोठानों में गो काष्ट, कंडा, घन जीवामृत का उत्पादन भी दीदियों द्वारा किया जा रहा है। तैयार उत्पाद के विक्रय हेतु गोधन एम्पोरियम भी प्रारंभ किया गया है।

गोधन न्याय योजना के माध्यम से नगर के पशु पालकों को गोबर विक्रय से अब तक 1.67 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। गोठानों में कार्यरत समूहों द्वारा गोबर से तैयार शत प्रतिशत वर्मी खाद विक्रय से प्राप्त आय से समूह की दीदियां खुश हैं।

गोठानो में तैयार उच्च गुणवत्तायुक्त वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट के विक्रय से गौठान में कार्यरत समूह एवं नगर के पशुपालकों को अच्छी आय प्राप्त होने के साथ ही नगर एवं आसपास के कृषकों को जैविक खेती हेतु उच्च गुणवत्ता का खाद आसानी से उपलब्ध हो रहा है।

साथ ही किसानों द्वारा गोठान में बने जैविक खाद के प्रयोग से तैयार गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद अनाज, फल, सब्जी का लाभ भी नागरिको को मिलेगा।

Read More: मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में प्रदेश के पहले 'गोधन एम्पोरियम' का किया उद्घाटन


400 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट भी तैयार
नगर निगम द्वारा वर्तमान तक 53384 क्विंटल गोबर क्रय किया गया है, जिसमें से 19471 क्विंटल गोबर का उपयोग वर्मी कम्पोस्ट पिट में एवं शेष गोबर को डी-कम्पोस्टर में प्रयोग कर सुपर कम्पोस्ट बनाने में उपयोग किया गया है।

IMAGE CREDIT: Godhan Nyay Yojana

निगम के शहरी गोठान में 425 वर्मी पिट शेड सहित बनाए गए हैं। इसमें क्रय किए गए समस्त गोबर का प्रोसेस किया गया है। वर्तमान तक 400 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट भी तैयार किया जा चुका है।