अंबिकापुर

त्योहार आते ही खाद्य सामग्रियों में मिलावट का खेल शुरू

हर त्योहार में खाद्य सामग्रियों की बिक्री बढ़ जाती है। सबसे अधिक खाद्य सामग्रियों में ही मिलावट का खेल कुछ मिलावट खोरों द्वारा किया जाता है। सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे ऐसे मिलावटखोरों पर विभाग द्वारा भी कार्रवाई नहीं की जाती।

2 min read
त्योहार आते ही खाद्य सामग्रियों में मिलावट का खेल शुरू

अंबिकापुर। हर त्योहार में खाद्य सामग्रियों की बिक्री बढ़ जाती है। सबसे अधिक खाद्य सामग्रियों में ही मिलावट का खेल कुछ मिलावट खोरों द्वारा किया जाता है। सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे ऐसे मिलावटखोरों पर विभाग द्वारा भी कार्रवाई नहीं की जाती। नतीजतन आम जनता कम रेट में घटिया खाद्य सामान लेकर मिलावटखोरों की शिकार होती है, इसका असर उनकी सेहत पर पड़ता है। आगामी दिनों में दीपावली का त्योहार है।

इसमें कई प्रकार की मिठाइयां व खाद्य सामग्रियां जगह जगह खुले में बिकती दिखेंगीं। इसकी तैयारी अभी से मिलावटखोर करने लगे हैं। लेकिन खाद्य औषधि विभाग द्वारा समय पर जांच न करने, कार्रवाई को लेकर गंभीरता न दिखाने से मिलावट का खेल जोरों से चल रहा है। तीज-त्योहार आते ही मिलावट खोरों की चांदी हो जाती है।

सभी त्योहारों में खरीदारी भी खूब होती है। सभी त्योहार मनाने क्षमता अनुसार राशन सामग्री व मिठाइयां खरीदते हैं, लेकिन खाद्य सामग्रियों में मिलावट कर लोगों को कम रुपए में सामग्रियां खुलेआम सडक़ किनारे कई स्थानों पर ठेलों व दुकानों में बेची जातीं हैं। इस बार भी पूर्व की तरह दीपावली के पूर्व घटिया खाद्य सामग्री बेचने का कार्य शुरू हो गया है और कुछ समय पश्चात मिठाइयों में भी मिलावट का खेल शुरू हो जाएगा। लेकिन इन पर लगाम कसने खाद्य विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। मिलावटखोरों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

खाद्य सामग्रियों को आकर्षक बनाने कई तरह के केमिकल का उपयोग होता है, जो स्वास्थ्य के लिए जहरीला साबित होता है। बताया जा रहा है कि नियमित भोजन में शामिल दाल में कलर मिलाया जाता है। इसके चलते वह चमकीला हो जाता है जिसे पानी में धोने से कलर छूटने पर मिलावट होने की पुष्टि होती है। इसके अलावा गुड़ में भी मिलावट देखने को मिलता है।


कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न होने के कारण मिलावटखोरों का कार्य निरंतर जारी है। होटलों में मिठाइयां सहित कई तरह की खाद्य सामग्रियों में मिलावट देखी जा सकती है, जो खाने से स्वाद में बदलाव व समय पूर्व ही खराब हो जाते हैं। खाद्य विभाग द्वारा भी केवल त्योहारी सीजन में ही सैंपल लिए जाते हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने तक लोग खाद्य पदार्थों का सेवन भी कर चुके होते हैं। रिपोर्ट अमानक आने पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति होती है।


जांच रिपोर्ट आने में काफी देर हो जाती है। एक रिपोर्ट अभी आई है, दुर्गा मंदिर के आदित्य होटल में मिलावट मिला है। उसे नोटिस जारी किया गया है और आज से ही अभियान चलाकर सभी होटलों में सैंपल लिया जाएगा। मिलावट मिली तो कार्रवाई होगी। नितेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सूरजपुर

Published on:
09 Oct 2022 08:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर