अंबिकापुर

Job fraud: मेरी पहुंच विभाग में ऊपर तक है, तुम्हारे बेटे की नौकरी लगवा दूंगी, फिर महिला से ठग लिए 12.10 लाख

Job fraud: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत चिकित्सालय में कार्यरत महिला कर्मचारी ने ठगी की वारदात को दिया अंजाम, नौकरी नहीं लगने पर महिला ने रुपए मांगे तो दिया चेक, हो गया बाउंस

2 min read
नौकरी लगाने के नाम राशि वसूलने का लगाया आरोप(photo-patrika)

अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवा (Job fraud) देने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारी ने शहर की एक महिला से 12.10 लाख रुपए की ठगी की है। पीडि़ता ने अपने बेटे की नौकरी लगवाने के लिए कर्ज लेकर रुपए दिए थे। रुपए लेने के बाद न तो नौकरी लगी और न ही पैसे दे रही थी। दबाव बनाने पर उसने चेक दिया, लेकिन वह भी बाउंस हो गया। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के ब्रह्म रोड निवासी कंचन सोनी की बुटिक की दुकान है। उसके बेटी फस्र्ट ईयर में है जबकि बेटा ग्रेजुएशन करते हुए सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहा है। कंचन की जान-पहचान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत चिकित्सालय में कार्यरत रीना वास्ते पति शिवधारी लाल (Job fraud) से हुई थी।

रीना वास्ते ने कंचन को झांसा दिया कि मेरी पहुंच स्वास्थ्य विभाग में ऊपर तक है, मैं तुम्हारे बेटे की नौकरी मेडिकल कॉलेज में लगवा दूंगी। इस पर कंचन सोनी झांसे (Job fraud) में आ गई और रीना वास्ते को फरवरी 2025 से 2 मार्च तक 12 लाख 10 हजार रुपए दिए थे। रुपए लेने के बाद वह न तो उसके बेटे की नौकरी लगवा पाई और न ही रुपए लौटा रही थी।

कंचन सोनी ने मामले (Job fraud) की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी रीना वास्ते पति शिवधारी लाल निवासी भ_ापारा थाना मणिपुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Job fraud: कर्ज लेकर दिए थे रुपए

पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया है कि मैंने अपने रिश्तेदारों व अन्य लोगों से कर्ज लेकर रुपए दिए थे। कंचन ने महिला को रुपए देने का फोटो भी रखा है। बार-बार रुपए मांगने पर रीना ने उसे चेक दिया था, जो बाउंस (Job fraud) हो गया। इसके बाद उसे लगा कि वह ठगी का शिकार हुई है।

Published on:
06 May 2025 07:34 pm
Also Read
View All
ACL cricket tournament: अंबिकापुर चैंपियंस लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, 10 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

Mainpat festival 2026: सीएम ने किया मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, कहा- सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को दिखाने का ये है माध्यम

Bhojpuri singer Manoj Tiwari: Video: मैनपाट में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी हुए हैरान, कहा- पहली बार सुना कि ‘इहां पानी नीचे से ऊपर जा ता, न्यूट्रल गाड़ी ऊपर खिंचा ता’

Coal smuggling: अमेरा माइंस में दिनदहाड़े कोयला चोरी पर चला पुलिस का डंडा, 21 गिरफ्तार, अवैध सुरंगों को किया दफन

Mainpat festival 2026: सीएम कल करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर होंगीं मुख्य आकर्षण

अगली खबर