
किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बोले- जनता के सामने रखेंगे प्रदेश सरकार की खामियां
अंबिकापुर. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू का प्रथम सरगुजा आगमन पर सर्किट हाऊस में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय में सरगुजा के किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 15 साल में जिन व्यवस्थाओं को हमने देखा था, उसे कांग्रेस सरकार चकनाचूर कर रही है। जन घोषणा के अनुसार कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ-साथ युवाओं, व्यापारियों बुजुर्गों व हर तबके के लोगों को भ्रमित करके सरकार बना ली। आज स्थिति यह है कि प्रदेश के युवाओं को न तो रोजगार और न ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। प्रदेश में माफियाओं का राज हो गया ह। 40 हजार रुपए में एक हाईवा रेत मिल रहा है। गली-गली में शराब बिक रही है। 1 नवंबर से धान की खरीदी में शुरू हो गई है, अभी भी प्रदेश के कई ऐसे सुदूर अंचल हैं, जहां बारदाने की किल्लत है। धान खरीदी में जब तेजी आएगी तो किसानों को काफी दिक्कतें आएंगीं। भाजपा शासनकाल में किसानों को बारदाना के लिए कभी परेशान नहीं होना पड़ा, परंतु छत्तीसगढ़ में पिछले 3 साल में किसानों को बारदाना की समस्या से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हित में किसान मोर्चा सभी के साथ मिलकर राज्य सरकार की खामियों को जनता के बीच रखेंगे और 2023 में जनता छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त करेगी। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता बैठक कार्यक्रम में मंच का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कंसारी व आभार किसान मोर्चा जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज,जिला उपाध्यक्ष भाजपा विनोद हर्ष, महामंत्री देवनाथ पैकरा, किसान मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता विद्यानंद मिश्रा अनिल तिवारी मनोज राजवाड़े,किसान मोर्चा कोरिया प्रभारी राकेश तिवारी,किसान मोर्चा दुर्ग के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर चन्द्राकर, विनायक ताम्रकर, सोमनाथ सिंह, मनोज कंसारी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,काशी केशरी, सिकंदर जायसवाल, रामप्रवेश राजवाड़े, धर्मेन्द्र जायसवाल, अभिषेक प्रताप सिंह, दिवस दुबे दारा सिंह, आशुमाल गर्ग, बुधमेत कुजूर, अमित पटेल, छोटेलाल माथुर, कैलाश ठाकुर, मनीष बारी, हीरा राजवाड़े,मोहपाल राजवाड़े, नरेंद्र सिंह, विनोद अग्रवाल, संतोष साहू, निशांत, अनिकेत, गोपाल यादव, दुर्योधन पैकरा, मोहर साय तिर्की, सतीश जायसवाल, कन्हैया सोनी, श्रवण कुमार सिंह, मनोज प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, संजू कश्यप, अभिमन्यु श्रीवास्तव, प्रिंस तिवारी, सोनू सोनी, सौरभ विश्वकर्मा, संजय एक्का, गणेश यादव सहित किसान मोर्चा के कायकर्ता उपस्थित रहे।
2500 रुपए में धान खरीदी का वादा नहीं किया पूरा
भाजपा जिला अध्यक्ष सरगुजा ललन प्रताप सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किसानों को 2500 रुपये में धान खरीदी का वादा किया पर उसे वह पूरा नहीं किया। सरकार 4 किस्तों में किसानों को पैसा दे रही है। सहकारी समिति के बैंकों के अलावा अन्य किसी बैंकों से किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। बिजली बिल भी हाफ नहीं हुआ। गांव में 8 घंटे बिजली कटौती के कारण किसान ट्यूबेल से खेतों में पानी सिंचित नहीं कर पा रहे हैं। खाद की भी यही स्थिति है किसानों को 1500 रुपए बोरी में खाद खरीदना पड़ रहा है। सरकार खाद की कालाबाजारी व कृत्रिम कटौती स्वयं करती है और आरोप केंद्र सरकार पर लगाते हैं, निश्चित ही इस कांग्रेस के दिन अब पूरे हो गए हैं।
10-10 किसान प्रहरी बनाने की है योजना
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा ने कहा कि सरगुजा के सभी किसानों के दुख-दर्द को समझते हुए किसान मोर्चा के सारे कार्यकर्ताओं ने मिलकर लगभग 148 कार्यक्रम किए हैं। आने वोले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आगे बढ़ाते हुए एफपीओ के तहत किसानों को लाभ दिलाने के लिए पहले फेज में 439 ग्राम पंचायत के सभी ग्रामों में 10-10 किसान प्रहरी बनाने की योजना है। आगे किसानों की परेशानी को देखते हुए बड़ा किसान सम्मेलन भी करना है
Published on:
05 Nov 2022 08:16 pm

बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
