अंबिकापुर

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंंत: नाबालिग प्रेमी ने किया सुसाइड, मौत की खबर सुन प्रेमिका ने भी दे दी जान

Love Couple Suicide: 17 साल के किशोर को फंदे से उतारकर घरवाले ले गए थे अस्पताल लेकिन नहीं बची जान, खबर सुनकर दूसरे दिन 16 वर्षीय किशोरी (Minor girl) ने भी दे दी जान

less than 1 minute read
Love couple demo pic

अंबिकापुर. मैनपाट के ग्राम बरिमा में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने एक दिन के अंतराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर ने 17 सितंबर की रात को अपने घर में फांसी लगा ली थी। परिजन ने देखा तो उसे फंदे से उतार कर अस्पताल में भर्ती करवाया था।

यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेमी की मौत की खबर सुनकर नाबालिग प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस तरह कम उम्र में प्यार का दर्दनाक अंत हो गया।


सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के कमलेश्वरपुर थाना अंतर्गत 17 वर्षीय किशोर व 16 वर्षीय किशोरी एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। इसी बीच अज्ञात कारण से किशोर ने 17 सितंबर की रात अपने घर में फांसी लगा ली।

आवाज सुनकर परिजन दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से लटके देखा। उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा और नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


प्रेमिका ने भी दे दी जान
प्रेमी की मौत की खबर सुनकर किशोरी सदमे में आ गई थी। उसे कुछ सूझ नहीं रहा था। इसी बीच उसने भी खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर जान दे दी। एक दिन के अंतराल में नाबालिग प्रेमी जोड़े की आत्महत्या क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Published on:
19 Sept 2021 09:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर