अंबिकापुर

सरगुजा सेवा समिति की कार्यकारिणी गठित, धूमधाम से मनेगा दशहरा महोत्सव

सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी हेतु सरगुजा सेवा समिति ने स्थानीय भजनाश्रम भवन में बैठक की। बैठक में समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

2 min read
सरगुजा सेवा समिति की कार्यकारिणी गठित, धूमधाम से मनेगा दशहरा महोत्सव

अंबिकापुर। सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी हेतु सरगुजा सेवा समिति ने स्थानीय भजनाश्रम भवन में बैठक की। बैठक में समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी के गठन उपरांत महोत्सव मनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इसमें इस बार भी रावण का विशाल रूप आकर्षण का केंद्र होगा। साथ ही रामचरित मानस प्रतियोगिता, शैला नृत्य प्रतियोगिता का भी भव्य आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। दशहरा पर प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा राम मंदिर से निकल कर जयस्तम्भ चौक, सदर रोड, देवीगंज रोड, घड़ी चौक, गांधी चौक होते हुए पीजी कॉलेज मैदान में संपन्न होगी। तत्पश्चात वृहद आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा।

कार्यकारिणी में संरक्षक ललन प्रताप सिंह, अनिल सिंह मेजर, संजय मित्तल, मुकेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष रजनी रवि शंकर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, विद्यानंद मिश्रा, राजेश कश्यप, प्रयाग साहू, राजीव विश्वकर्मा, महासचिव संजय अग्रवाल, विशाल गोस्वामी, सचिव मधुसूदन शुक्ला, आकाश गुप्ता, शुभम अग्रवाल, दीपक सोनी, मंजूषा भगत, मधु चौदाहा, सह सचिव जयंत जैन, नरेंद्र टुटेजा, दीपक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, तपन गोयल, कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, नीलू कश्यप व लेखा परीक्षक आशीष मंगल को बनाया गया।


ये बने कार्यकारिणी सदस्य
बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा हुई। इनमें जयशंकर त्रिपाठी, चंद्रशेखर तिवारी, श्याम कश्यप बेचैन, विवेक दुबे, मुकेश तिवारी, राजबहादुर शास्त्री, विकास अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, अजय सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, रवि प्रताप सिंह, अनिल जायसवाल, रोचक गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, योगेश सोनी, पीयूष त्रिपाठी, अश्विनी गर्ग, आयुष अग्रवाल, किशोर शर्मा, अनीश सिंह, शरद सिन्हा, सुशील बघेल, जितेंद्र सोनी, अरविंद कनौजिया, वेदांत तिवारी, दिव्यांशु केसरी, अंशुल श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता, राहुल त्रिपाठी, श्वेता गुप्ता, अनुराधा गोस्वामी, देवकी त्रिपाठी, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, बबली नेताम, पूनम सिंह, आशा शुक्ला, शुभांगी, पूजा सोनी, रेनू भारती, अल्पना मिश्रा, ममता तिवारी, सरिता जायसवाल, संगीता सोनी, नीलू गुप्ता, रजनी मिंज, देवेश्वरी चौहान, शकुंतला पांडे, तारा पांडे, प्रीति सिंह, प्रतिमा साहू, सीमा कश्यप, राखी सोनी व रश्मि जायसवाल शामिल हैं।

Published on:
13 Sept 2023 09:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर