अंबिकापुर

Mor duaar Say Sarkar: विधायक बोले- सीएम साय के सुशासन में पीएम मोदी की एक और गारंटी हो रही है पूरी

Mor duaar Say Sarkar: मोर दुआर साय सरकार महाअभियान के तहत अंबिकापुर विधायक ने प्रधानमंत्री आवास प्लस का किया सर्वे, हितग्राहियों में आवास प्लस सर्वे को लेकर दिखा उत्साह

2 min read
MLA in Udaypur village

अंबिकापुर. प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान बनाने का सपना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार होने जा रहा है। "मोर दुआर साय सरकार" (Mor duaar Say Sarkar) अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे 15 अप्रैल से शुरु हुआ है। यह 30 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने विकासखंड उदयपुर एवं लखनपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वेक्षण कर पात्र हितग्राहियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम साय के सुशासन में पीएम की एक और गारंटी पूरी हो रही है।

उदयपुर विकासखंड के मोहनपुर ग्राम पंचायत में जन चौपाल का आयोजन किया गया। यहां विधायक ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वेक्षण (Mor duaar Say Sarkar) के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 मोबाइल ऐप के माध्यम से देवी बाई के घर जाकर सर्वेक्षण किया।

MLA in PM awas plus survey

देवी बाई ने बताया कि उनके 2 बच्चे हैं और वे कच्चे मकान (Mor duaar Say Sarkar) में भय के साये में रह रहे थे। उन्होंने खुशी जताई कि अब पक्का मकान मिलने की उम्मीद जागी है। विधायक ने लखनपुर के ग्राम बिनकरा में सीता बाई के आवास प्लस का सर्वे किया। उसने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और वह मजदूरी कर अपने 2 बच्चों का पालन-पोषण करती हैं।

उसने कहा कि पक्का मकान बनाना, उसके लिए सपना जैसा था, लेकिन आज यह सपना साकार होता दिख रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Mor duaar Say Sarkar) का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उदयपुर सीईओ वेद प्रकाश पाण्डेय, लखनपुर सीईओ वेदप्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Mor duaar Say Sarkar: ग्रामीणों से की भागीदारी की अपील

कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Mor duaar Say Sarkar) के सुशासन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी पूरी हो रही है। मोर दुआर साय सरकार पखवाड़ा के तहत गांव-गांव में प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे किया जा रहा है,

Ambikapur MLA in Jan Chaupal

ताकि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें और प्रधानमंत्री आवास योजना लाभ लेकर पक्का मकान बनाएं।

Published on:
17 Apr 2025 05:53 pm
Also Read
View All
Weather report 2025: अंबिकापुर में जनवरी से मई 2025 तक मौसम में दिखे असामान्य उतार-चढ़ाव, कई नए रिकॉर्ड दर्ज

Nat gang: लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था नट गिरोह, सर्राफा व्यापारियों की सूझबूझ से टली घटना, 1 का टूटा पैर

Protest against Bangladesh: Video: कांग्रेसियों ने बांग्लादेश मुर्दाबाद के लगाए नारे, हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

Severe cold in Ambikapur: अंबिकापुर में सबसे ठंडी रही शुक्रवार की रात, मैनपाट में जमीं ओस की बूंदें, 31 तक शीतलहर का अलर्ट जारी

Swarnlata Singhdeo passed away: छग गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव को मातृ शोक, सीएम समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अगली खबर