
Prakash Parv
अंबिकापुर. गुरुनानक देव महाराज का 553 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा अंबिकापुर द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई पंज प्यारे ने की। प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा में ८ नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।
गुरु साहब की भव्य शोभायात्रा गुरुद्वारा सिंह सभा, स्कूल रोड से प्रारम्भ हुई। पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा गुरुद्वारा साहब से गुरुनानक चौक शिवाजी चौक (गुदरी चौक), जोड़ा पीपल, आकाशवाणी चौक, गांधी चौक, घड़ी चौक, संगम चौक, ब्रम्ह रोड होकर गुरुद्वारा नानक निवास बाबूपारा पहुंची।
गुरुद्वारा नानक निवास में गुरुवाणी शबद कीर्तन के कार्यक्रम हुए। शोभायात्रा में सिख समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों व बच्चों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा में गुरुग्रंथ साहिब की सवारी वाली गाड़ी को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था।
गुरुग्रंथ के पीछे महिलाएं कर रहीं थीं शबद कीर्तन
शोभायात्रा के दौरान समाज के काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। फूल-मालाओं से सजाए गए गुरुग्रंथ साबिह की सवारी वाली गाड़ी के पीछे महिलाएं विशेष परिधान में चल रहीं थी। इस दौरान महिलाएं गुरुग्रंथ के पीछे गुरुवाणी शबद कीर्तन कर रहीं थीं।
जगह-जगह किया गया स्वागत
गुरुनानक देव के 55३वें प्रकाश पर्व पर शसोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर के हर चौक चौराहों पर वभिन्न समाज व संगठन के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
Published on:
06 Nov 2022 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
