13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों के लिए खुला स्नेह छाया केयर सेंटर

सरगुजा पुलिस ने अभिनव पहल करते हुए स्नेह छाया केयर सेंटर का शुभारंभ किया है। पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों व कामकाजी महिलाओं के ड्यूटी के दौरान अपने बच्चों को दूसरों पर आश्रित छोड़कर जाने की समस्याएं आईजी व एसपी के समक्ष आ रहीं थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Sneha Chhaya Care Center

Sneha Chhaya Care Center

अंबिकापुर. सरगुजा पुलिस ने अभिनव पहल करते हुए स्नेह छाया केयर सेंटर का शुभारंभ किया है। पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों व कामकाजी महिलाओं के ड्यूटी के दौरान अपने बच्चों को दूसरों पर आश्रित छोड़कर जाने की समस्याएं आईजी व एसपी के समक्ष आ रहीं थी।

इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए आईजी अजय यादव के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में सरगुजा जिले में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के बच्चों के लिए अब स्नेह-छाया केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईजी अजय यादव एवं कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार द्वारा पुलिस लाइन में स्नेह छाया केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया। स्नेह -छाया का प्रमुख उद्देश्य बच्चों की सही देखरेख, मनोरंजन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां कराना है ताकि उनकाबेहतर विकास हो।


इस दौरान आईजी ने कहा कि स्नेह-छाया जैसी योजनाओं से विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं कामकाजी महिलाओं को सहायता प्राप्त होगी, एवं ड्यूटी में तैनात कामकाजी महिलाएं निश्चिंत होकर अपना दायित्व निर्वहन कर सकेंगी।


सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा स्नेह छाया की योजना को अभूतपूर्व बताते हुए सरगुजा पुलिस को शुभकामनाएं दी गई एवं स्नेह- छाया केयर सेंटर को आंगनबाड़ी केंद्र से जोडऩे हेतु पहल किए जाने के निर्देश विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक अलरिक लकड़ा, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, गांधीनगर थाना प्रभारी कलीम खान एवं पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


दो पालियों में चलाया जाएगा स्नेह-छाया केयर सेंटर
स्नेह- छाया केयर सेंटर में दो पालियों में अलग-अलग गतिविधियां चलाई जाएंगी जिसमें प्रथम पाली में 9 से 2 बजे तक बच्चों का देखरेख एवं मनोरंजन किया जाएगा। फिर 2 से 4 तक बच्चों को कंप्यूटर, पेंटिंग, डांस एवं अन्य कला का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग