अंबिकापुर. अवैध रेत खनन व परिवहन के मामले में खनिज विभाग ने शनिवार को कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान विभाग ने एक सोल्ड मिनी ट्रक जब्त कर गांधीनगर थाने को सौंप दिया था। लेकिन रात में उक्त वाहन गायब (Truck missing) हो गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वाहन मालिक दूसरी चाबी से वाहन को स्टार्ट कर ले गया और पुन: अवैध रेत खनन व परिवहन कार्य में लगा दिया। सोमवार को उक्त वाहन नदी से रेत परिवहन करते दिखा।