4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती के घरवालों ने शादी से किया इनकार तो बंदूक लेकर पहुंच गया युवक, बोला- शादी तो करनी पड़ेगी

Refused to marry: युवती के घरवालों को यह बात पता चल गई थी कि युवक शराब सहित अन्य नशे का करता है सेवन, शादी से इनकार करने पर अपने एक साथी के साथ बंदूक लेकर युवती के घर पहुंच गया, युवती के भाई ने थाने में दर्ज कराई मामले की रिपोर्ट

2 min read
Google source verification
Girls family refused to marriage

Deom pic

सीतापुर. Refused to marry: युवती के घरवालों द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज युवक अपने एक साथी के साथ बंदूक लेकर युवती के घर पहुंच गया। यहां बंदूक दिखाते हुए जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा। उसने युवती के घरवालों से मारपीट भी की। इसकी सूचना युवती के भाई ने थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बंदूक उपलब्ध कराने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 45८, 34 व 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।


सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी परवेज कुरैशी ने 2 फरवरी को सीतापुर थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सीतापुर का ही सैयद निषाद अपने एक साथी शाहिद अंसारी के साथ बंदूक लेकर उसके घर पहुंच गया है। सैयद निषाद उसकी बहन से शादी करने का दबाव बना रहा है। बंदूक दिखाकर उनके साथ मारपीट भी की गई है।

इसके बाद परिवार वालों ने सैयद निषाद को पकडक़र रखा है, जबकि उसका साथी शाहिद मौके से फरार रहो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सैयद उर्फ आर्या खान निवासी सीतापुर को मौके से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मौके से फरार आरोपी अंबिकापुर निवासी शाहिद और हथियार उपलब्ध कराने वाले अर्जुन गिरी उर्फ उमेश गिरी निवासी अंबिकापुर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 45८, 34 व 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

यह भी पढ़ें: प्रेमी जोड़े की हत्या कर पैरा के नीचे दबा दी थी नग्न लाश, कोर्ट ने आरोपी को दी आजीवन कारावास की सजा


शादी से किया था इनकार
बताया जा रहा है कि युवती के घरवालों को यह बात पता चली थी कि मुख्य आरोपी युवक शराब सहित अन्य नशा करता है। ऐसे में उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी बंदूक लेकर युवती के घर पहुंचा था।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, सहायक उप निरीक्षक अलंगो दास, बीएम सिंह, प्रधान आरक्षक रामबच्चन, आरक्षक संजय एक्का, एहसान फिरदौशी, धनेश्वर यादव व सहायक आरक्षक जोगी बड़ा शामिल रहे।

Story Loader