5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला की झाडिय़ों में मिली नग्न लाश, पति बदहवास पहुंचा थाना, खून के छींटे देख पुलिस समझ गई बात

Woman naked body found in bushes: घर के पास ही महिला की इस हालत में लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस (Police) ने हिरासत में लेकर शुरु की पूछताछ

less than 1 minute read
Google source verification
Woman naked body found in bushes

Crime in Ambikapur

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नग्न हालत में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। इसकी सूचना देने पति बदहवास थाने पहुंचा।

पुलिस जब मौके पर पहुंची और घटनास्थल तथा मृतिका के घर की जांच की। पुलिस को घर में ही खून के छींटे मिले। इससे पुलिस का शक उसके पति पर गहरा हो गया। पुलिस ने पति को हिरासत (Husband in custody) में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।


गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलडीहा निवासी मनबसिया पति पुरुषोत्तम पंडा 45 वर्ष की लाश बुधवार की दोपहर घर के पास ही झाडिय़ों के बीच मिली। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पति को इसकी खबर लगी तो वह बदहवास गांधीनगर थाने पहुंच गया और बताया कि उसकी पत्नी को किसी ने मार डाला है।

Read More: घर के बाहर खून व घसीटने के निशान देख कुएं पर पहुंचा पति, झांक कर देखा तो उड़ गए होश

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस जब मृतिका के घर पहुंची तो वहां खून के निशान मिले। यह देख पुलिस का शक उसके पति के ऊपर गहरा हो गया।

Read More: मां पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार देख बेटी बचाने पहुंची तो पिता ने दी ऐसी धमकी कि भागना पड़ा, जब लौटी तो मां की पड़ी थी लाश


पति से चल रही पूछताछ
शक के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में पति का कहना है कि उसकी पत्नी 5 सितंबर से लापता थी। पुलिस ने शव को पीएम करा कर परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।