
पनामा में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, पांच लोग घायल
वाशिंगटन। पनामा-कोस्टा रिका सीमा क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का असर 4 लाख घरों पर देखा गया। भूकंप रविवार दोपहर को आया, और शुरुआत में यूरोपीय-भूमध्यसागरीय विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) द्वारा रिपोर्ट किया गया। ईएमएससी ने भूकंप की रिपोर्ट में बताया कि यह पृथ्वी की सतह से 12 किमी नीचे गहराई पर था, जबकि यूएसजीएस ने गहराई 37 किमी बताई। बताया जा रहा है इस भूंकप से अलग-अलग जगहों पर पांच लोग घायल हो गए।
भूकंप को मजबूत भूकंप माना जा रहा
6.1 तीव्रता के भूकंप को मजबूत भूकंप माना जा रहा है। इससे आबादी वाले क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचा सकता है। दुनिया भर में इस तीव्रता के हर साल बहुत कम भूकंप सामने आते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने ईएमएससी को बताया कि भूकंप बहुत मजबूत था और इसने इमारतों को हिलाकर रख दिया। एक वीडियो फुटेज में देखा गया कि भूकंप से सुपरमार्केट की फर्श पर बिखरे हुए उत्पाद दिखे। एक ग्रामीण इलाके में शूट किए गए अतिरिक्त फुटेज में भूकंप के बाद लकड़ी के घर आंशिक रूप से ढह गए। इस तरह से कई वीडियों समाने आए जिसमें लोग अपने घरों से बाहर खड़े दिखाई दिए।
Updated on:
13 May 2019 02:00 pm
Published on:
13 May 2019 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
