4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नॉर्थ कोरिया पर अमरीका की बड़ी कार्रवाई ट्रैवल बैन के बाद 8 बैंकों व 26 अफसरों पर भी पाबंदी

ट्रंप ने अब आठ नॉर्थ कोरियाई बैंकों और 26 बैंक अफसरों पर बैन लगा दिया है।

2 min read
Google source verification
north korea

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया के साथ पनपे तनाव के बीच अमरीकी डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार बड़ी कार्रवाई की है। ट्रंप ने अब आठ नॉर्थ कोरियाई बैंकों और 26 बैंक अफसरों पर बैन लगा दिया है। बता दें कि इससे पूर्व अमरीका ने नॉर्थ कोरिया पर ट्रैवल बैन भी लगा दिया था। अमरीका की ओर से यह कार्रवाई प्योंगयोंग को पर दबाव बनाने के परिप्रेक्ष्य में देखी जा रही है। अमरीकी फाइनेंस मिनिस्टर स्टीवन न्यूचिन ने की ओर से जारी किए गए बयान में कहा कि कोरिया प्रायद्वीप में शांति और न्यूक्लियर हथियारों से मुक्ती की दिशा में बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए नॉर्थ कोरिया पर यह बैन लगाया गया है। वहीं एक सीनियर आॅफिसर ने बताया कि यह बैन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अति आवश्यक और शर्त आधारित है। उन्होंने कहा कि यह कोई समय आधारित बैन नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई देश अमरीकी यात्रा के दौरान जांच के मानकों को पूरा करता है तो उसका नाम लिस्ट से हटाया जा सकता है।

ट्रैवल बैन लिस्ट में ये देश शामिल

अमरीकी अफसर के मुताबिक यह सूची विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद की रोकथाम के लक्ष्यों के लिए बनाई गई है। बता दें कि इससे पूर्व अमरीका की ओर से जारी ट्रैवल बैन लिस्ट में नॉर्थ कोरिया समेत वेनेजुएला, ईरान, चाड, लिबिया, सीरिया, यमन और सोमालिया आदि देशों को रखा गया है। वहीं सूडान के नागरिकों पर से प्रतिबंध हटा दिए गए। बता दें कि नॉर्थ कोरिया और अमरीका के बीच पिछले कुछ दिनों से काफी तनातनी चल रही है। एक ओर प्योंगयोंग जहां लगातार परमाणु और मिसाइल परीक्षण कर अमरीका का चुनौती दे रहा है, वहीं अमरीका ने भी परमाणु कार्यक्रम बंद न करने पर नॉर्थ कोरिया को तबाह करने की धमकी है।

सुरक्षा से समझौता नहीं

डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट कर कहा था कि अमरीका की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। सुरक्षा प्रथम और सबसे जरूरी मुद्दा है। बता दें कि सूडान मुस्लिम बहुल उन छह देशों में से एक था जिन पर पहले प्रतिबंध लगाया था। हालांकि अब नई सूची में सूडान का नाम हटा लिया गया है।