5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नॉर्थ कोरिया के ऊपर से गुजरा अमरीका के बमवर्षक विमान, कहा- तानाशाह को कराया ताकत का अहसास

पेंटागन ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अमरीकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के पास मौजूद कई सैन्य विकल्पों का प्रदर्शन करने के लिए था।

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया और यूएस के बीच बढ़ती तनातनी के बीच अमरीकी एयर फोर्स के बी-1बी लैंसर बम वर्षक विमान और फाइटर शनिवार को प्योंगयोंग के ऊपर से गुजरा। पेंटागन ने ऐसा प्योंगयोंग को अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए किया गया है। जानकारी नॉर्थ कोरिया के ईस्टर्न कोस्ट के ऊपर अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र से गुजरे। ऐसा पेंटागन की ताकत को दिखाने के लिए किया गया। जानकारी के मुताबिक अमरीका की ओर से यह हवाई गश्ती शनिवार को नॉर्थ कोरिया में भूकंप के झटकों के बाद परमाणु परीक्षण की आशंका के बाद की गई।

पेंटागन ने कहा, कराया ताकत अहसा

उधर, हवाई गश्ती की पुष्टि करते हुए पेंटागन ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अमरीकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के पास मौजूद कई सैन्य विकल्पों का प्रदर्शन करने के लिए था। जिसका लक्ष्य नॉर्थ कोरिया के परमाणु कार्यक्रम से पैदा हुए गंभीर खतरे से निपटना है। पेंटागन के प्रवक्ता की ओर से आए बयान में बताया गया कि यह असैन्य जोन के एकदम उत्तरी छोर पर गया और 21वीं सदी में ऐसा करने वाला यह अमरीका का यह पहला बम वर्षक विमान है। पेंटागन ने यह भी किया कि हमने दिखाने का प्रयास किया है कि हम नॉर्थ कोरिया के इस लापरवाह रवैये को और अधिक बर्दाश्त नहीं कर सकते।

एक ओर परमाणु परीक्षण की आशंका

बता दें कि इससे ठीक पहले गुरुवार को उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने चेतावनी दी थी कि प्योंगयांग हाइड्रोजन बम का परीक्षण कर सकता है जिसका प्रशांत क्षेत्र में व्यापक असर होगा। नॉर्थ कोरिया में एक बार फिर परमाणु या मिसाइल के परीक्षण की आशंका जताई जा रही है। परमाणु परिक्षण के कयास दक्षिण कोरिया में लगे भूकंप के झटकों को लेकर लगाए जा रहे हैं। दक्षिण कोरिया के एक अधिकारी के मुताबिक नॉर्थ हैमयांग प्रांत में कल भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके चलते नॉर्थ कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण करने की आशंका जताई जा रही है।