5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर कोरिया में भूकंप के झटके, कहीं तानाशाह ने फिर तो नहीं किया परमाणु परीक्षण?

क्या उत्तर कोरिया के तानाशाह ने फिर से परमाणु परीक्षण किया है।

2 min read
Google source verification

image

ashutosh tiwari

Sep 23, 2017

earthquake in north korea

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया में शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऐसे में एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है कि कहीं तानाशाह किम जोंग उन ने फिर से परमाणु परीक्षण तो नहीं किया।

मामले में दक्षिण कोरिया ने बयान जारी करते हुए कहा स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 8.30 बजे भूकंप झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.4 थी। प्रारंभिक जांच में ये झटके प्राकृतिक भूकंप के लग रहे हैं। लेकिन इनका केंद्र वहीं हैं जहां पर उत्तर कोरिया ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह ने फिर से परमाणु परीक्षण किया होगा। उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम के परीक्षण के दौरान रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 थी।

परमाणु परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया पर सख्त हुआ चीन
वहीं दूसरी ओर उत्तर कोरिया की ओर से लगातार जारी परमाणु परीक्षण और अमरीका के साथ बढ़ रही उसकी तनातनी के बीच चीन ने अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। चीन ने उत्तरी कोरिया पर तेल सप्लाई को लेकर प्रतिबंध लगाया है।

हालांकि चीन ने यह प्रतिबंध पूरी तरह से न लगाते हुए केवल उसकी लिमिट घटाई है। नई व्यवस्था के अनुसार अब चीन ने प्यॉंगयांग पर 20 लाख बैरल तक का बैन लगा दिया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि प्योंगयोंग के लिए परिष्कृत पेट्रोलियम का निर्यात प्रति वर्ष 2 मिलियन बैरल तक सीमित होगा और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की बिक्री पूरी तरह से 1 जनवरी 2018 को प्रभावी रूप से प्रतिबंधित कर दी जाएगी।

बता दें कि चीन ने उत्तरी कोरिया पर यह बैन इंटरनेशन प्रेशर के चलते लगाया है। इससे पहले चीन के सरकारी मीडिया की उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम की निंदा पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। चीन ने साफ किया था इससे दोनों देशों के रिश्तों को नुकसान हो सकता है।