10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिख पैसेंजर का बनाया वीडियो, लादेन कहकर बनाया मजाक

नौ दिसंबर तक 39 सैकेंड के वीडियो को यूट्यूब पर 83,000 बार देखा गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shakti Singh

•

Updated: 19 Dec 2015, 11:21 AM IST

US sikh

US sikh

न्यूयार्क। अमरीका में विमान में सो रहे एक बुजुर्ग सिख को लादेन बताकर उसका मजाक उड़ाया गया। सहयात्री ने उसका वीडियो बनाया और ऑनलाइन इसे पोस्ट कर इसके साथ लिखा-'क्या आप सुरक्षित महसूस करेंगे।' साथ ही लिखा कि 'बिन लादेन के साथ उड़ान।'
दर्शन सिंह न्यूयार्क से कैलिफोर्निया के लिए जेट ब्ल्यू विमान से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनका वीडियो बनाया गया। सहयात्रियों ने वीडियो बनाने के बाद उसे शेयर किया। नौ दिसंबर तक 39 सैकेंड के वीडियो को यूट्यूब पर 83,000 बार देखा गया। दर्शन सिंह ने जब खुद इस वीडियो को देखा तो वे आश्चर्यचकित रह गए। उनका मानना है कि यात्रा के दौरान सामने बैठे व्यक्ति ने यह हरकत की है।

सिंह की बेटी ने सिखों के अधिकारों की पैरवी करने वाली संस्था यूनाइटिड सिख को इस बारे में जानकारी दी। यूनाइटेड सिख के निदेशक मनविंदर सिंह ने कहाकि कैलिफोर्निया के सैन बेरनार्डिनो में 2 दिसम्बर को हुई भयावह गोलीबारी के बाद सिखों के खिलाफ नफरत की यह नवीनतम घटना है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में अमरीका में सिखों पर काफी हमले हुए हैं।