
US missile strike on drug-trafficking vessel (Photo - Video screenshot)
अमेरिका (United States Of America) की ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ लड़ाई जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपनी सेना को ड्रग्स के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने के लिए कहा है और इसे रोकने के लिए हर ज़रूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अक्सर ही अमेरिकी सेना ड्रग्स से लदी नावों को निशाना बनाती है और एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है।
अमेरिकी सेना ने हाल ही में ईस्टर्न पैसिफिक सागर क्षेत्र में ड्रग्स से लदी नाव पर मिसाइल दागी। यह काम अमेरिकी सेना की साउथर्न कमांड के जनरल फ्रांसिस डोनोवन (Francis Donovan) के निर्देश पर हुआ। जॉइंट टास्क फोर्स साउथर्न स्पीयर ने ड्रग्स ले जा रही एक नाव पर मिसाइल दाग़ी। इससे जोरदार धमाका हुआ और नाव तबाह हो गई। गौरतलब है कि अमेरिकी सेना अक्सर ही ईस्टर्न पैसिफिक सागर क्षेत्र के साथ ही कैरेबियन सागर क्षेत्र में भी सैन्य कार्रवाई को अंजाम देती हुई ड्रग्स से लदी मावों को निशाना बनाती है।
अमेरिकी सेना के इस मिसाइल हमले में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अमेरिकी सेना की SOUTHCOM यूनिट ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि तीनों की नार्को-आतंकी थे। अमेरिकी सेना की इस कार्रवाई में कोई भी अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ।
गौरतलब है कि ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अमेरिका का यह अभियान पिछले साल सितंबर से चल रहा है और ट्रंप साफ कर चुके हैं कि यह अभियान जारी रहेगा। इस अभियान के तहत अब तक अमेरिकी सेना 44 हमले कर चुकी है, जिनमें करीब 149 लोगों की मौत हो चुकी है, जिन्हें अमेरिका ने नार्को-आतंकी बताया है।
Updated on:
21 Feb 2026 11:29 am
Published on:
21 Feb 2026 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
