
Helicopter crash in Russia (Representational Photo)
दुनियाभर में प्लेन क्रैश (Plane Crash) और हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन ही इस तरह के मामले सामने आते हैं। अब रूस (Russia) में हेलीकॉप्टर क्रैश का मामला सामने आया है। रूस के अमूर (Amur) ओब्लास्ट में दो दिन पहले एक हेलीकॉप्टर गायब हो गया था। रॉबिन्सन R44 हेलीकॉप्टर रोमनेंस्की (Romnensky) जिले के अमरांक (Amarank) गांव से करीब 130 किलोमीटर दूर रडार से गायब हो गया था। अब इस मामले में अपडेट सामने आ गया है।
आज, शनिवार, 21 फरवरी को हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि हो गई है। अमूर ओब्लास्ट के लिए रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर तीनों की लाशें मिल गई हैं। हादसे में हेलीकॉप्टर तबाह हो गया है।
रूसी जांच कमेटी में जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोगों में एक पायलट, एक इन्वेस्टिगेटर और एक पुलिस अधिकारी शामिल थे। तीनों एक क्राइम सीन से लौट रहे थे, जहाँ एक लॉगिंग वर्कर का शव मिला था। हालांकि हेलीकॉप्टर किस वजह से क्रैश हुआ, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। मामले की जांच जारी है।
Updated on:
21 Feb 2026 12:25 pm
Published on:
21 Feb 2026 12:25 pm
