जयपुरPublished: May 26, 2023 01:31:38 pm
Tanay Mishra
American Debt: अमरीका इस समय कर्ज़ के बोझ तले दबा हुआ है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे अमरीका पर डिफॉल्ट होने का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में जानना ज़रूरी है कि अमरीका पर कितना कर्ज़ है, इसकी क्या वजह है और अमरीका डिफॉल्ट होने से कैसे बच सकता है? आइए जानते हैं।
दुनियाभर में सबसे विकसित देशों की जब भी बात होती है, अमरीका (United States Of America) का नाम सबसे ऊपर रखा जाता है। अमरीका दुनिया में सबसे विकसित देश है। दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर गौर किया जाए, तो इस मामले में भी अमरीका सबसे आगे है। अमरीकी अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अमरीका को सुपर पावर भी कहा जाता है। पर इस समय अमरीका एक बड़े संकट से जूझ रहा है। और वो संकट है कर्ज़। अमरीका कर्ज़ के बोझ तले दबा हुआ है और हर दिन यह कर्ज़ कम होने की जगह बढ़ रहा है।