
अमरीका ने ईरान पर लगाए कई गंभीर आरोप, यूएन में सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक बुलाने की मांग
न्यूयॉर्क। ईरान और अमरीका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमरीका ने ईरान पर यूएन सिक्यॉरिटी काउंसिल की एक बैठक बुलाने का आग्रह किया है। हाल ही में ईरान ने अमरीका के ड्रोन को मार गिराया था। इसके बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। उन्होंने पहले सैन्य कार्रवाई की भी मंजूरी दे दी थी। मगर बाद में अपना फैसला वापस ले लिया।
कई मामलों पर होगी चर्चा
एक राजनयिक के अनुसार, अमरीका ने ईरान और खाड़ी में हालिया घटनाक्रम पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक बुलाने का आग्रह किया है। राजनयिक के अनुसार इस बैठक में खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमले और एक अमरीकी ड्रोन को ईरान द्वारा मार गिराए जाने पर चर्चा होगी। वहीं एक अन्य राजनयिक ने बताया कि यह बैठक सोमवार की दोपहर में होगी।
अमरीका ने आचानक फैसला बदला था
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार देर रात वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ अहम बैठक की थी। शुरुआत में ट्रंप ने ईरान के कुछ निश्चित जगहों को पर हमले की योजना बनाई थी, लेकिन फिर अचानक ही फैसला बदल दिया।
वहीं ईरान ने ड्रोन का मलबा दिखाते हुए शुक्रवार को बताया कि ओमान की खाड़ी के ऊपर उड़ रहे अमरीकी ड्रोन को गिराने से पहले दो बार चेतावनी दी गई थी। इस दौरान क्षेत्र में जारी तनाव को देखते हुए कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने अपने रास्ते बदल लिए हैं। ईरान और आसपास से होकर आने-जाने वाले विमानों को रोक दिया गया है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
22 Jun 2019 07:04 pm
Published on:
22 Jun 2019 11:48 am

बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
