वाशिंगटनः वाशिंगटनः अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की से रिहा किए गए पादरी एंड्रयू ब्रूनसन से वाइट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रिहा कराने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि 22 महीने जेल में रहने के दौरान उन्हें कई यातनाओं से जूझना पड़ा। उधर, ट्रंप ने भी अमरीका पादरी को रिहा कराने में मदद के लिए तुर्की के राष्ट्रपति को शुक्रिया कहा है। इससे पहले तुर्की से रिहा होने के बाद ब्रूनसन सीधे अमरीका पहुंचे। इसके बाद उनको वाइट हाउस ले जाया गया जहां पर राष्ट्रपति ट्रंप ने उनका स्वागत किया। ब्रूनसन को तुर्की में आतंकवाद का आरोपी ठहराते हुए तीन साल जेल की सजा सुनाई थी लेकिन पहले से ही हिरासत में रखे जाने की वजह से कोर्ट ने रिहा करने के आदेश दे दिए। एंड्रयू ब्रूनसन को दो साल पहले आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।