अमरीका

अंटार्कटिका में अर्जेंटीना के बराबर बर्फ का क्षेत्र गायब

बदलती जलवायु : 45 साल का रेकॉर्ड टूटा, पिघलने के बाद फिर नहीं जमी, 2022 के शीतकालीन रेकॉर्ड के निचले स्तर से 16 लाख वर्ग किमी कम

less than 1 minute read
Jul 31, 2023
अंटार्कटिका में अर्जेंटीना के बराबर बर्फ का क्षेत्र गायब

जलवायु परिवर्तन के कारण दुनियाभर में कहीं बाढ़, तो कही बढ़ते तापमान के हालात नजर आ रहे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल अंटार्कटिका में रिकॉर्डतोड़ बर्फ पिघली है। हर साल गर्मियों के दौरान फरवरी के आखिर में अंटार्कटिका के समुद्र की बर्फ पिघल जाती है और सर्दियों में वापस जम जाती है, लेकिन इस साल वैज्ञानिकों ने पाया कि समुद्री बर्फ अपेक्षित स्तर के आसपास भी नहीं जमी।

इस साल जुलाई के मध्य में अंटार्कटिका की समुद्री बर्फ 1981 से 2010 के औसत से 26 लाख वर्ग किलोमीटर कम थी। यह लगभग अर्जेंटीना या टेक्सास, कैलिफोर्निया, न्यू मैक्सिको, एरिजोना, नेवादा, यूटा और कोलोराडो के संयुक्त क्षेत्रों जितना बड़ा क्षेत्र है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 45 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब समुद्र की बर्फ इतने निचले स्तर पर है। पिछले कुछ समय से इसके धंसने की दर रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

बर्फीले क्षेत्र में और गंभीर असर की चेतावनी

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि यह चौंकाने वाली गिरावट संकेत है कि जलवायु संकट इस बर्फीले क्षेत्र को अधिक गंभीरता से प्रभावित कर सकता है। नेशनल स्नो एंड आइस डाटा सेंटर (एनएसआइडीसी) के आंकड़ों के मुताबिक इस बार अंटार्कटिका में बर्फ 2022 के शीतकालीन रेकॉर्ड के निचले स्तर से करीब 16 लाख वर्ग किलोमीटर कम है।

वैज्ञानिक अब कारण खोजने में जुटे

इस घटना को वैज्ञानिकों ने असाधारण बताया है। उन्होंने कहा कि कई साल बाद ऐसी घटना देखने को मिलती है। कोलोराडो बोल्डर विश्वविद्यालय के ग्लेशियोलॉजिस्ट टेड स्कैम्बोस ने कहा कि यह साधारण घटना नही है। वैज्ञानिक अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है।

Updated on:
31 Jul 2023 06:57 am
Published on:
31 Jul 2023 12:01 am
Also Read
View All

अगली खबर