26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्राजील: पारा जेल में दो गुटों के बीच भड़की हिंसा, 52 कैदियों की मौत

उत्तरी ब्राजील के जेल में दो गुटों के बीच विवाद ने लिया हिंसा का रूप 16 कैदियों की गला काटकर हत्या, दम घुटने से 36 कैदियों की मौत

less than 1 minute read
Google source verification
Brazil Jail Clash

रियो डि जेनेरो। ब्राजील की एक जेल में हिंसा भड़कने कई कैदियों के मौत की जानकारी मिल रही है। मामला उत्तरी ब्राजील से सामने आया, जहां कम से कम 52 कैदियों की मौत की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि यह फसाद सोमवार को स्थानीय समयानुसार करीब सात बजे हुआ।

16 लोगों की गला काटकर हत्या

घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि जेल में भड़की हिंसा के दौरान 16 लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई। यही नहीं, ब्राजील के अल्तामिरा जेल में हुए इस वारदात के दौरान जेल परिसर में अधिकारी के प्रवेश को रोकने के लिए कैदियों ने जेल के एक हिस्से में आगजनी कर दी।

ब्राजील में लूटेरों ने हवाई अड्डे से 3 करोड़ डॉलर की कीमत का सोना लूटा

दम घुटने से 36 कैदियों की मौत

आग लगने के कारण जेल में धुआं भर गया और दम घुटने से करीब 36 कैदियों की मौत हो गई। अधिकारियों को अंदेशा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। अधिकारियों के मुताबिक जेल में दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जिसके बढ़ने पर इसने हिंसा का रूप ले लिया। हालांकि, इस घटना में कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ है।

दो जेल अधिकारियों को बनाया था बंधक

हिंसा के दौरान दो जेल अधिकारियों को बंधक बना लिया गया था। बाद में उन्हें भी मुक्त कर दिया गया। पारा प्रांत के सरकारी जेल के एक अधिकारी ने बताया कि यह झड़प कई घंटे चली, जिसमें कई कैदियों के सिर धड़ से अलग कर दिए गए और कई की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर...