
कैलिफॉर्निया के जंगल में लगी आग पर काबू पाना हुआ मुश्किल, अब तक 59 की मौत, 130 से ज्यादा लोग लापता
पैराडाइज। कैलिफॉर्निया के जंगल में लगी भीषण आग की चपेट में आए पैराडाइज शहर में बड़े पैमाने पर हवाई टैंकरों और हेलिकॉप्टरों के माध्यम से दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अमरीका के इतिहास में सबसे भयावह आग में अबतक 59 लोगों की मौत हो चुकी है और 130 से ज्यादा लोग लापता हो गए।
शहर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय
इस हादसे में मरने वालों और लापता लोगों में ज्यादातर बुट्टे काउंटी के अंतर्गत आने वाले पैराडाइज शहर के लोग शामिल हैं। इस भीषण आग के चपेट में आने से पूरी तरह से तबाह हो चुका है। पूरा शहर खाली हो चुका है। अधिकारियों ने इसे 'कैंप फायर' की संज्ञा दी है। सिएरा नेवादा पहाड़ों की तलहटी में बसा करीब 26,000 की आबादी वाला यह शहर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। शेरिफ कार्यालय द्वारा लापता लोगों की जारी सूची में ज्यादातर बुजुर्ग लोग शामिल हैं।
दर्जनों घरों को स्वाहा कर दिया था
अमरीकी इतिहास में अब तक की सबसे घातक आग है। आग के बढ़ते दायरे को देखते हुए प्रशासन ने अपने बचाव अभियान को बड़े स्तर पर शुरू किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में भी ऐसी ही भयानक आग थी। दक्षिणपूर्वी ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी इस आग ने दर्जनों घरों को स्वाहा कर दिया था।
Published on:
15 Nov 2018, 4:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.