
Covid cases in world reached 9.44 crore, so many people have died
वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 9.44 करोड़ पर पहुंच गई है। वहीं इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 20 लाख से अधिक हो चुकी है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया है कि वर्तमान में दुनिया में कोविड मामलों की संख्या 9,44,17,649 और मौतों की संख्या 20,20,103 हो गई है।
अमरीका, भारत और ब्राजील का हाल
दुनिया में कोरोना का सबसे बुरा प्रकोप अमरीका झेल रहा है। वहां अब तक 2,37,27,467 मामले और 3,95,372 मौते दर्ज हो चुकी हैं। 1,05,42,841 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है और यहां 1,52,093 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्राजील में 84,55,059 मामले सामने आए हैं, जो कि दुनिया में मामलों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। वहीं 2,09,296 लोगों की मौत के साथ ब्राजील मृत्यू संख्या में दुनिया में अमरीका के बाद दूसरे स्थान पर है।
इन देशों में 10 लाख से ज्यादा केस
| देश | कुल केस |
| रूस | 35,07,201 |
| ब्रिटेन | 33,67,053 |
| फ्रांस | 29,31,683 |
| तुर्की | 23,80,665 |
| इटली | 23,68,733 |
| स्पेन | 22,52,164 |
| जर्मनी | 20,38,616 |
| कोलम्बिया | 18,91,034 |
| अर्जेंटीना | 17,91,979 |
| मैक्सिको | 16,09,735 |
| पोलैंड | 14,29,612 |
| दक्षिण अफ्रीका | 13,25,659 |
| ईरान | 13,24,395 |
| यूक्रेन | 11,92,114 |
| पेरू | 10,56,023 |
इन देशों में हुई 20 हजार से ज्यादा मौतें
| देश | मौतों की संख्या |
| मेक्सिको | 1,39,022 |
| यूके | 88,747 |
| इटली | 81,800 |
| फ्रांस | 70,093 |
| रूस | 64,134 |
| ईरान | 56,717 |
| स्पेन | 53,314 |
| कोलंबिया | 48,256 |
| जर्मनी | 46,464 |
| अर्जेंटीना | 45,295 |
| पेरू | 38,654 |
| दक्षिण अफ्रीका | 36,851 |
| पोलैंड | 33,213 |
| इंडोनेशिया | 25,767 |
| तुर्की | 23,832 |
| यूक्रेन | 21,374 |
| बेल्जियम | 20,352 |
Published on:
17 Jan 2021 09:34 am
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
