8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रम्प की मर्दानगी और अपने साथ बहुत सारी कैंचियां रखने जैसे राज़ खोले उनकी पूर्व सेक्रेटरी ने अपनी किताब में

स्टेफ्नी ग्रीश्म ट्रंप की प्रेस सचिव के साथ-साथ मेलेनिया ट्रंप की चीफ ऑफ स्टॉफ भी रही थीं। उन्होंने अपनी नई किताब आई विल टेक योर क्वेश्चन नाऊ में पूर्व राष्ट्रपति के बारे में कई खुलासे किए हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 30 Sep 2021, 12:09 PM IST

grisham.jpg

नई दिल्ली।

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की प्रेस सचिव रहीं स्टेफ्नी ग्रीश्म ने उनके कई राज खोले हैं। ग्रीश्म ने अपनी किताब में दावा किया है कि ट्रंप ने वर्ष 2019 में वॉल्टर रीड हास्पिटल का दौरा किया था। तब इस दौरे को पूरी तरह खुफिया रखा गया था। ग्रीश्म ने अपनी किताब में दावा किया है कि यह दौरा ट्रंप ने रूटीन कॉलोनोस्कॉपी कराने के लिए किया था।

दरअसल, स्टेफ्नी ग्रीश्म ट्रंप की प्रेस सचिव के साथ-साथ मेलेनिया ट्रंप की चीफ ऑफ स्टॉफ भी रही थीं। उन्होंने अपनी नई किताब आई विल टेक योर क्वेश्चन नाऊ में पूर्व राष्ट्रपति के बारे में कई खुलासे किए हैं। इस किताब के कुछ अंश सीएनएन के हाथ भी लगे हैं, जिसके बाद बाजार में आने से पहले ही अंदर की बातें सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें:-अमरीकी सैन्य जनरल ने अफगानिस्तान से सेना वापसी के बिडेन के फैसले को गलत ठहराया

वैसे, ग्रीश्म ने अपनी किताब में कॉलोनीस्कॉपी का जिक्र तो नहीं किया, मगर इसके संकेत जरूर दिए हैं। ग्रीश्म के मुताबिक, ट्रंप नहीं चाहते थे उनके इलाज के दौरान उप राष्ट्रपति माइक पेंस सत्ता संभाल लें और इसीलिए अस्पताल के इस दौरे को छिपाया गया था।

ग्रीश्म ने ट्रंप की सार्वजनिक छवि के सबसे बड़े सीक्रेट में से एक उनके बालों से जुड़े कुछ खुलासे भी किए। ग्रीश्म ने बताया कि ट्रंप के पास कैंचियों का जखीरा रहता था और वह अपने बाल खुद काटते थे। ग्रीश्म ने अपनी किताब में ट्रंप के निजी और अतरंगी यौन संबंधों का उल्लेख भी किया है। इसके तहत ट्रंप के पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स और कैरन मैकडॉगल के साथ संबंधों के किस्से भी सामने आए। तब उनकी पत्नी मेलेनिया काफी गुस्से में थीं। वह हमेशा अपने पति से दूर रहने की कोशिश करती थीं।

यह भी पढ़ें:- EPFO ने दी सुविधा अब ऑनलाइन खुद बदल सकेंगे नॉमिनी

अपनी किताब में ग्रीश्म ने दावा किया है कि राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान एयरफोर्स वन में बुलाकर कहा कि उनकी मर्दानगी ठीक है। इस पर उन्हें ओके में जवाब दिया। मैं जाने लगी तो ट्रंप ने फिर यही बात जोर देकर कही, तो मैंने भी जोर देकर यस सर कह दिया। हालांकि, यह सब बड़ा अजीब था।