3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीकाः रात्रिभोज पर जापानी प्रधानमंत्री से मिले डोनाल्ड ट्रंप, कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर हुई चर्चा

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रात्रि भोज पर जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे से रविवार को मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 24 Sep 2018, 4:41 PM IST

abe-trump

अमरीकाः रात्रिभोज पर जापानी प्रधानमंत्री से मिले डोनाल्ड ट्रंप, कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर हुई चर्चा

न्यूयॉर्कः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कोरिया प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए निकट समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप और आबे ने यहां रविवार रात को ट्रंप टॉवर में रात्रिभोज पर बात की। आबे संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में शामिल होने के लिए अमरीका में हैं। ट्रंप ने रविवार दिन में ट्वीट कर कहा था, "प्रधानमंत्री शिंजो आबे रात्रिभोज के लिए ट्रंप टॉवर आ रहे हैं लेकिन ज्यादा महत्वपूर्ण है जापान में उनकी ऐतिहासिक जीत। मैं अमरीकी लोगों की ओर से उन्हें शुभकामना दूंगा।"

दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर हुई चर्चा
जापानी मीडिया के मुताबिक, ट्रंप के साथ अपनी बातचीत को काफी रचनात्मक बताते हुए आबे ने कहा कि दोनों ने कोरिया प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने के लिए करीबी समन्वय जारी रखने की जरूरत पर बात की। आबे ने कहा कि ट्रंप और मैंने जापान और अमरीका के बीच व्यापार रिश्तों पर भी रचनात्मक बातचीत की। बता दें कि जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को अमरीका पहुंचे। एयरपोर्ट पर आबे का शानदार स्वागत किया गया।

अमरीका-जापान के बीच हैं गहरे संबंध
बता दें कि अमरीका और जापान के बीच काफी गहरे संबंध हैं। दोनों देश चीन मुद्दे पर एक राय रखते हैं। 1952 में अमरीका और जापान के बीच एक सुरक्षा संधि हुई थी, जिसके तहत जापान की सुरक्षा का भार अमरीका ने अपने ऊपर लिया था। अमरीका और जापान के बीच सबसे महत्वपूर्ण संधि 16 जनवरी, 1960 को उस समय हुई जब जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नोबुसुके और तत्कालीन अमरीकी विदेश मंत्री क्रिशचन हर्टर ने एक ऐतिहासिक संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसमें अमरीका ने जापान की सुरक्षा का पूरा दायित्व अपने ऊपर ले लिया। बता दें कि भारत के रिश्ते भी अमरीका और जापान से काफी मधुर हैं।