
चीन ने अमरीका के साथ सैन्य अभ्यास रद्द किया
पेइचिंग। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर को लेकर दूरियां लगातार बढ़ रही हैं। एक-दूसरे के उत्पादों पर प्रतिबंध के बाद चीन ने अमरीकी राजदूत को पिछले सप्ताह तलब किया था। अब चीन ने अमरीका के साथ होनेवाले सैन्य अभ्यास को भी रद्द कर दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। हालांकि अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल सका है, मगर विशेषज्ञों का मानना है कि चीन और अमरीका के बीच टकराहट बढ़ती जा रही है।
नेवी चीफ अमरीकी दौरे से वापस बुलाया
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन के नेवी चीफ शिन जिनलांग को अमेरिकी दौरे से वापस बुलाया जा रहा है। अगले हफ्ते चीन और अमरीका के बीच होनेवाले वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की बातचीत को भी फिलहाल रद्द किया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि चीन की सेना के पास यह अधिकार है कि वह बिना अधिक जानकारी साझा किए आगे ऐसे और कदम उठा सकती है। सैन्य मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार रूस के साथ फाइटर जेट और मिसाइल सिस्टम खरीदने का चीन का फैसला एक सामान्य फैसला है। दो राष्ट्रों के बीच होनेवाले इस फैसले पर आपत्ति का कोई कारण नहीं है। अमेरिका को इस फैसले को प्रभावित करने का अधिकार नहीं है। ट्रेड वॉर को लेकर दोनों महाशक्तियों के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है।
एक दूसरे के समानों पर टैैैक्स ड्यूटी बढ़ाई
चीन और अमेरीका के बीच ट्रेड वार बढ़ता जा रहा है। दोनों एक दूसरे के सामानों पर टैैक्स ड्यूटी बढ़ा रहे हैं। चीन ने अमरीकन प्रोडक्ट पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। इन सामनों में मशीन से जुड़े पार्टस, डिब्बाबंद फूड आइटम शामिल हैं। वही चीन ने भी अमरीकी सामानों पर पांच से दस प्रतिशत का टैैक्स लगाया हुआ है। विभिन्न देशों में अपने प्रोडक्ट को पहुंचाने के लिए दोनों के बीच होड़ मची हुई है। वह विदेशों में एक दूसरे को टक्कर देने के लिए एक दूसरे को नीचा गिराने की कोशिश कर रहे हैं।
Updated on:
24 Sep 2018, 2:59 PM IST
Published on:
24 Sep 2018, 2:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.