26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप के खिलाफ मैसेज करने वाले एजेंट को एफबीआई ने किया निलंबित

एफबीआई ने एक एजेंट को ट्रंप विरोधी टेक्स्ट संदेश भेजने के आरोप में 60 दिनों के लिए के लिए निलंबित कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
Peter Stajok

ट्रंप के खिलाफ मैसेज करने वाले एजेंट को एफबीआई ने किया निलंबित

वाशिंगटन। अमरीका की संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआ
ई) ने अपने एजेंट पीटर स्ट्रजोक को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ टेक्स्ट संदेश भेजने के आरोप में निकाल दिया है। पीटर ने अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव-2016 के दौरान एक टेक्स्ट संदेश में कहा था कि वह ट्रंप को व्हाइट हाउस पहुंचने से रोकने में मदद करेगा। उनके अटॉर्नी ऐटन गोएलमैन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एफबीआई के उपनिदेशक डेविड. एल. बोडिच ने शुक्रवार को पीटर को निकाल दिया, हालांकि एफबीआई के आंतरिक कार्यालय ने फैसला किया कि पीटर को सिर्फ पदावनत किया जाएगा और 60 दिनों के लिए ड्यूटी करने से निलंबित किया जाएगा।

पीटर का टेक्स्ट संदेश वायरल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीटर को निकाले जाने का फैसला उनके निजी संदेश के वायरल होने के महीनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेमिका से 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ट्रंप की उम्मीदवारी के संबंध में चर्चा की थी। पीटर के इस टेक्स्ट संदेश के वायरल होने के बाद अमरीका में काफी हंगामा मचा था। तभी से यह माना जा रहा था कि पीटर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एफबीआई एजेंट पीटर ने दिया था ये बयान

इससे पहले पीटर ने कहा था कि साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उनके पास डोनाल्ड ट्रंप के बारे में बेहद संवेदनशील जानकारी थी, जिससे उनका बेहद नुकसान हो सकता है और वह राष्ट्रपति चुनाव हार भी सकते थे। पीटर ने कहा था कि "यह सूचना संभावित रूप से ट्रंप के प्रचार अभियान को पटरी से उतार सकती थी और वह राष्ट्रपति चुनाव हार सकते थे लेकिन इस सूचना को उजागर करने का विचार मेरे मन में कभी नहीं आया।" पीटर स्ट्रोक ने उन आरोपों से इनकार किया था जिसमें कहा गया था कि एफबीआई तत्कालीन उम्मीदवार ट्रंप को लेकर पक्षपाती थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2016 के चुनाव के बाद रूस की जांच को लेकर उनकी गतिविधियां राजनीतिक भावना से नहीं जुड़ी थी।