
John Phelan (Photo - Washington Post)
ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच सीज़फायर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बढ़ा दिया है। ट्रंप ने कहा है कि सीज़फायर तब तक जारी रहेगा जब तक दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो जाता। हालांकि ईरान ने इसका खंडन किया है और कहा है ट्रंप की धमकियों और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में अमेरिकी नाकेबंदी की वजह से दोनों देशों के बीच शांति-वार्ता और समझौते तक पहुंचने में परेशानी आ रही है। इसी बीच अमेरिकी सेना में उठापटक जारी है और देश के युद्ध मंत्री (रक्षा मंत्री) पीट हेग्सेथ (Pete Hegseth) ने एक बड़ा फैसला लिया है।
अमेरिकी नेवी सेक्रेटरी जॉन फेलन (John Phelan) को उनके पद से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि हेग्सेथ के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं थे और इसी वजह से यह फैसला लिया गया। फेलन के जाने के साथ ही पेंटागन में वह 34वें ऐसे वरिष्ठ अधिकारी बन गए हैं जिन्हें हेग्सेथ ने उनके पद से हटाया है।
फेलन की ज़िम्मेदारी फिलहाल नेवी के अंडरसेक्रेटरी हंग काओ (Hung Cao) संभालेंगे, जिन्हें कार्यकारी नेवी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। काओ ने नेवी में तीन दशकों से भी ज़्यादा समय बिताया है। उन्हें एक भरोसेमंद और सक्षम अधिकारी माना जाता है और साथ ही हेग्सेथ का करीबी भी माना जाता है।
अमेरिकी नेवी में अचानक किया गया यह बदलाव काफी बड़ा है, खासकर ऐसे समय में जब नेवी ईरान के खिलाफ चल रहे तनाव के दौरान मिडिल ईस्ट में काफी एक्टिव है। हालांकि मिडिल ईस्ट में ज़्यादातर सैन्य ऑपरेशन्स की कमान CENTCOM और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन संभाल रहे हैं, लेकिन फिर भी अचानक इतना बड़ा फैसला लेना हैरानी की बात है।
Updated on:
23 Apr 2026 09:50 am
Published on:
23 Apr 2026 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
