
नई दिल्ली। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को यूएन में अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत स्वतंत्र लोगों का ऐसा समाज जो गरीबी से बाहर निकल रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा को अपने संबोधन में ट्रंप ने भारत को उन ‘खूबसूरत ज्योतिपुंज’ देशों में शामिल बताया, जो एक समान भविष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।