23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय प्रवासी के साथ आमानवीय व्यवहार, जबरन नाक में पाइप डालकर खिलाया खाना

हिरासत केंद्र में पाइप के जरिए जबरन खाना खिलाया जबरन खाना खिलाए जाने के दौरान उसकी नाक से खून आ गया
less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Aug 17, 2019

jail

jail

वाशिंगटन। अमरीका में शरण की मांगने के चलते भूख हड़ताल पर बैठे एक भारतीय के साथ आमानवीय व्यवहार हुआ है। प्रवासी का दावा है कि उसे हिरासत केंद्र में पाइप के जरिए जबरन खाना खिलाया गया है। भारतीय वकील लिंडा कोर्चाडो के अनुसार उनके एक मुवक्किल ने बताया कि मेडिकल कर्मियों ने उन्हें जबरन पकड़कर खाना खिलाया था।

आर्टिकल 370: UNSC में भारत ने इमरान को दिखाया आईना, कहा- जिहाद के नाम पर हिंसा भड़का रहा है पाक

नाक में पाइप डाली गई

उन्होंने बताया कि इस दौरान तीन बार नाक में पाइप डाली गई। इसके कारण नाक से खून बह रहा है और काफी दर्द भी है। वकील ने बताया कि उन्हें आशंका है कि यह तब हुआ होगा,जब हिरासत केंद्र में भूख हड़ताल पर बैठे उनके क्लाइंट को दो सप्ताह पहले आईवी ड्रिप के जरिए जबरन खाना खिलाने का प्रयास किया गया।

व्हीलचेयर पर लाया गया था

वकील के अनुसार देश में शरण मांग रहे भारतीयों में इस शख्स को व्हीलचेयर पर लाया गया था। उसने बताया कि नाक में पाइप डालकर उन्हें जबरन खाना खिलाया गया। वहीं आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग ने इसपर कोई बयान देने से इनकार कर दिया है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..