
बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)
इज़रायल (Israel) के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) पिछले हफ्ते अमेरिका (United States of America) का दौरा करने वाले थे, लेकिन इसे टाल दिया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि इज़रायली पीएम जल्द ही अमेरिका का दौरा करेंगे। उनके अमेरिका दौरे से पहले न्यूयॉर्क (New York) के मेयर जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने नेतन्याहू की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। ममदानी ने हाल ही में कहा है कि वह देख्नेगे कि उनके प्रशासन के पास नेतन्याहू को न्यूयॉर्क में गिरफ्तार करने का अधिकार है या नहीं और कानून के तहत ही वह इज़रायली पीएम के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इसके लिए वह शहर के कानूनी सलाहकारों से चर्चा कर रहे हैं। इस मामले में अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने जवाब दे दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "अमेरिका में रहने के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू को किसी भी तरह से गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। वह ईरान के ख़िलाफ लड़ रहे हैं, जिसने हाल ही में 52,000 बेगुनाह प्रदर्शनकारियों को मार डाला और पिछले 47 सालों से अमेरिकी सैनिकों और अन्य लोगों की हत्या कर रहा है। गिरफ्तार तो उन लोगों को किया जाना चाहिए जिन्होंने ईरान को मौत और तबाही के इस दौर में धकेला। एक ऐसी स्थिति जिससे पिछले राष्ट्रपतियों को सालों पहले ही निपटना चाहिए था।"
ममदानी लंबे समय से नेतन्याहू के विरोधी रहे हैं। गाज़ा में चल रहे युद्ध की वजह से अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया हुआ है और उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई जा रही है। इसी सिलसिले में जब ममदानी से एक इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "नेतन्याहू एक युद्ध अपराधी हैं, जो गाज़ा में युद्ध अपराधों और मानवता के विरुद्ध अपराधों के लिए अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा आरोपी करार किए गए हैं। गाज़ा में भुखमरी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने, हत्याएं करने, उत्पीड़न और अन्य अमानवीय कार्य करने में नेतन्याहू की अहम भूमिका रही है। गाज़ा में कार्रवाई के लिए नेतन्याहू को हेग में स्थित अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के मुख्यालय में भेज देना चाहिए।"
Updated on:
20 Jul 2026 11:52 pm
Published on:
20 Jul 2026 11:47 pm
