2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, और भी कड़े प्रतिबंध झेलने को तैयार रहें

Iran Uranium Enrichment: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को चेतावनी दी है कि 'प्रतिबंध जल्द ही पर्याप्त रूप से बढ़ाए जायेंगे।' डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से 2015 के परमाणु समझौते को तोड़ने के परिणामों पर विचार करने को कहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 11 Jul 2019, 10:19 AM IST

TRUMP AND KHOMEINI

वाशिंगटन। ईरान द्वारा यूरेनियम संवर्धन जारी रखने से अमरीका भड़क उठा है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पिछले दो हफ्तों में ईरान ने 2015 के परमाणु समझौते के लिए दो सीमाएं पार कर ली हैं। अब वह और भी कड़े प्रतिबंध झेलने को तैयार रहे।

ईरान पर बरसे ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान पर गुप्त रूप से लंबे समय तक यूरेनियम संवर्धन का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अमरीकी प्रतिबंधों को जल्द ही बढ़ा दिया जाएगा। ईरान द्वारा परमाणु समझौते के उल्लंघन पर एक आपातकालीन बैठक के बाद ट्रंप ने यह एलान किया।

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन को पांच प्रतिशत तक बढ़ाने का संकेेत दिया

ट्रंप ने कहा कि जॉन केरी और ओबामा प्रशासन द्वारा किए गए 150 बिलियन डॉलर के सौदे का उल्लंघन कर ईरान लंबे समय से चोरी-छिपे यूरेनियम बनाता रहा है। ट्रंप ने कहा, " ईरान याद रखे, यह सौदा तोड़कर उसने कोई बड़ा काम नहीं किया था। कुछ ही वर्षों में यह डील समाप्त होने वाली था। अब जल्द ही प्रतिबंधों को पर्याप्त रूप से बढ़ा दिया जाएगा।

यूरेनियम मुद्दे पर आपात बैठक

अमरीका ने ईरान पर 2015 के अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते के उल्लंघन पर दबाव डालने के लिए बुधवार को यूएन इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी बोर्ड की एक आपातकालीन बैठक का बुलाई। ईरान पर जबरन ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए इस बैठक में अमरीका ने कहा कि अब और बातचीत जारी रखने का कोई मतलब नहीं है। उधर एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने ईरान परमणु कार्यक्रम पर नजर रखने की अपील की।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..