2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन को पांच प्रतिशत तक बढ़ाने का संकेेत दिया

Uranium enrichment: 2015 परमाणु सौदे में निर्धारित सीमा से अधिक संवर्धन को तैयार ईरान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 8 Jul 2019, 12:24 PM IST

iran

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन को पांच प्रतिशत तक बढ़ाने का संकेेत दिया

वाशिंगटन। अमरीका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने यूरेनियम संवर्धन को पांच प्रतिशत तक बढ़ाने का मन बनाया है। इस्लामिक गणराज्य 2015 परमाणु सौदे में निर्धारित सीमा से अधिक संवर्धन को तैयार है। ईरान ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब उसने यूरोप को रविवार तक समझौते के लिए नई शर्तें पेश करने को कहा है।

ईरान के शीर्ष नेता अली अकबर विलायती ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अमरीका ने प्रत्यक्ष और यूरोप ने अप्रत्यक्ष रूप से समझौते का उल्लंघन किया है। खामेनेई ने एक वीडियो में कहा कि हम उतनी ही तेजी से प्रतिक्रिया देंगे, जितना वे इसका उल्लंघन करेंगे। हम भी उतनी ही तेजी से पीछे हटेंगे, जितना वे हटेंगे।

अल-अजीजिया मामला: नवाज की बेटी मरियम ने जारी किया न्यायाधीश का वीडियो, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

2015 परमाणु समझौते के तहत ईरान यूरेनियम का संवर्धन 3.67 प्रतिशत से अधिक न करने पर राजी हुआ था। समझौता टूटने के बाद विलायती ने यूरेनियम के संवर्धन को पांच प्रतिशत तक बढ़ाने की ओर संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि ईरान यूनेनियम का संवर्धन कितना बढ़ाएगा। यह बिल्कुल शांतिपूर्ण लक्ष्य है।
ईरान का एकलौता परमाणु ऊर्जा संयंत्र बुशहर अभी रूस के आयातित ईंधन पर चल रहा है, जिस पर संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी नजर रखती है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..