19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐलियन से पृथ्वी को बचाने के लिए नासा करेगा प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर नियुक्ति

अमेरिकी कांग्रेस ने इस अभियान को अपनी मंजूरी दे दी है। इस अभियान के तहत जूपिटर के चंद्रमा की सतह का निरीक्षण किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

image

Mohit Sharma

Aug 04, 2017

hhfghfg

NASA

नई दिल्ली। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अब पृथ्वी को ऐलियन से होने वाले संभावित खतरों से बचाने के लिए स्पेशल ऑफिसर्स की भर्तियां कर रहा है। नासा ने इस पद का नाम 'प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसरÓ रखा है। यह एक फुलटाइम जॉब होगी। लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर का काम धरती और चंद्रमा पर मानव द्वारा किए जाने वाले प्रदूषणों की रोकथाम करना होगा।

1,19,02,662 रुपये होगा वेतन

एक रिपोर्ट के अनुसार प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर को 187,000 डॉलर यानी लगभग 1,19,02,662 रुपये के वेतन के साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

यूरोपियन स्पेस एजेंसी में है यह पद
बता दें कि नासा पहली ऐसी एजेंसी है, जिसने यूरोपियन स्पेस एजेंसी के बाद इस तरह के पद की व्यवस्था की है। दुनिया में अभी तक इस तरह का पद केवल यूरोपियन स्पेस एजेंसी में है। नासा के सूत्रों के मुताबिक इस ऑफिसर की नियुक्ति का उद्देश्य दूसरे ग्रहों से होने वाले संभावित खतरों से भी धरती को बचाना है

मंगल पर जीवन का उम्मीद
सूत्रों के मुताबिक वैज्ञानिकों का दावा है कि मंगल जैसे ग्रहों पर कमिले पानी आदि के तत्वों से वहां जीवन होने की पूरी संभावना है। इस नए अधिकारी को नासा के अगले अभियान में भी शामिल किया जाएगा जो जूपिटर के एक चंद्रमा यूरोप के लिए भेजा जाने वाला है।

अमरीकी कांग्रेस ने दी मंजूरी
अमेरिकी कांग्रेस ने इस अभियान को अपनी मंजूरी दे दी है। इस अभियान के तहत जूपिटर के चंद्रमा की सतह का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए यूरोपा पर क्रैश लैंडिंग कराई जाएगी जिसके लिए प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर को तैयार रखा जाएगा।

इस पद के लिए ये हों योग्याताएं
नासा सूत्रों के अनुसार इस पद के लिए अभ्यर्थी को टॉप सरकारी सिविल सेवा में काम करने का कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास फिजिकल साइंस, इंजिनियरिंग या गणित में अडवांस डिग्री होनी चाहिए।

केवल अमरीकी नागरिक ही कर सकते हैं आवेदन
हालांकि इस पद को लेकर संभावनाएं तलाश रहे अन्य देशों को इस बात से झटका लग सकता है कि इस पद के लिए केवल अमेरिकी नागरिक ही अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

image