25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर उड़ रहा अमरीकी राष्ट्रपति का मजाक, ट्रंप की जगह लगी है पेंगुइन की तस्वीर

फोटोशॉप करके ट्रंप का मजाक सोशल मीडिया पर जमकर उड़ाया जा रहा है। यहां तक की ट्रंप की पत्नी के साथ पेंगुइन की फोटो लगाई गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 8 Sep 2018, 6:13 PM IST

penguin

सोशल मीडिया पर उड़ रहा अमरीकी राष्ट्रपति का मजाक, ट्रंप की जगह लगी है पेंगुइन की तस्वीर

वाशिंगटनः सोशल मीडिया पर पेंगुइन की फोटोज वायरल हो रही है।जिसमें डोनाल्ड ट्रंप की फोटो की जगह पेंगुइन की फोटो लगी है। इस फोटो के जरिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया जा रहा है।ट्वीटर पर इस तरह की फोटो खूब शेयर की जा रही है। क्रिस नन नाम के एक यूजर ने ट्वीटर पर फोटो शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग पेंगुइन से हाथ मिला रहे हैं। दरअसल ट्रंप की जगह पेंगुइन की फोटो लगी है।इसके अलावा एक अन्य यूजर ने एक ऐसी फोटो शेयर की जिसमें ट्रंप उपराष्ट्रपति के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं लेकिन ट्रंप की जगह पेंगुइन की फोटो लगी है।

ट्रंप का उड़ाया जा रहा है मजाक

एक अन्य यूजर ने रूस के राष्ट्रपति की फोटो शेयर की है जिसमें पेंगुइन को नीचे बैठा दिखाया गया है। दरअसल ये फोटो तब की है जब ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन पुतिन से मुलाकात की थी।ट्वीटर पर एक अन्य फोटो शेयर की जा रही है जिसमें पोप के साथ राष्ट्रपति ट्रंप हैं लेकिन इस फोटो में ट्रंप की जगह पेंगुइन को दिखाया गया है। एक अन्य ने ब्रिटेन की महारानी के साथ पेंगुइन की फोटो लगाई है जब हकीकत में पेंगुइन की जगह ट्रंप की फोटो है।इस तरह से फोटोशॉप करके ट्रंप का मजाक सोशल मीडिया पर जमकर उड़ाया जा रहा है। यहां तक की ट्रंप की पत्नी मेलानिया के साथ पेंगुइन की फोटो लगाई गई है।

कई जानेमाने लोगों भी उड़ा रहे मजाक

ऐसा नहीं है कि ट्रंप का मजाक साधारण लोग उड़ा रहे हैं बल्कि अमरीका के कई जाने माने लोग भी ट्वीटर पर ऐसी-ऐसी फोटो शेयर कर रहे हैं जिसमें ट्रंप की जगह पेंगुइन को दिखाया गया है।बता दें कि इस तरह की फोटो से गुस्साए ट्रंप प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ कदम उठाया जा सकता है।