वाशिंगटन। अमरीकी नौसेना ने स्वीकार किया है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया जापान यात्रा से पहले यूएसएस जॉन एस मैक्केन के नाम के जहाज को छिपाने का अनुरोध किया गया था। एडमिरल चार्ली ब्राउन ने एक बयान में कहा कि यूएसएस जॉन एस मैककेन युद्दपोत को छिपाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, इस मामले को लेकर ट्रंप अनजान दिखे।