
वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ी गलती कर दी। श्रीलंका में हुए हमले के बाद ट्रंप ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे को फोन किया लेकिन बाद में ट्वीट किया कि उन्होंने राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को कॉल किया और बम धमाके में मरे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताई। गलती का अहसास होने पर वाइट हाउस ने ट्वीट को वापस ले लिया।
फिर हुई ट्रंप से गलती
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बड़ी गलती कर दी जब वह श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के बीच कंफ्यूज हो गए। उन्होंने बन बिस्फोट के बाद श्रीलंका के पीएम विक्रमसिंघे को फोन किया था लेकिन बाद में वह खुद भूल बैठे कि उन्होंने किसे कॉल किया था। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को कॉल किया था। गलती का अहसास होने पर उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। ट्वीट में कहा गया था कि ईस्टर संडे विस्फोटों के मद्देनजर देश के प्रधानमंत्री के बजाय श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ फोन पर बात की। आपको बता दें कि इन सीरियल धमाकों में कम से कम 300 लोग मारे गए हैं और 500 से अधिक घायल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने मृतकों की संख्या के बारे में एक बड़ी गलती करते हुए ट्वीट किया था कि श्रीलंका हमले में 138 मिलियन लोग मारे गए गए हैं।
प्रधानमंत्री को समझ बैठे राष्ट्रपति
10 साल पहले गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद हुए पहले बड़े हमले में श्रीलंका में चर्चों और लक्जरी होटलों में एक के बाद एक कई बम विस्फोट हुए थे, जिसमें 300 से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। वाइट हाउस के प्रवक्ता होगन गिडले के एक बयान के अनुसार ट्रंप ने सोमवार सुबह श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को हमलों के लिए संवेदना व्यक्त करने और संयुक्त राज्य अमरीका का समर्थन देने के लिए कॉल किया। लेकिन सोमवार दोपहर एक ट्वीट में ट्रंप ने नेता के नाम और कॉल के दिन, दोनों को गलत बताया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को फोन किया था। बाद में उन्होंने एक सही ट्वीट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि 'उन्होंने आज सुबह श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से बात की।'
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
23 Apr 2019 12:34 pm
Published on:
23 Apr 2019 12:28 pm

बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
