14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जर्मनी में अमरीकी राजदूत रिचर्ड ग्रिनेल को जान से मारने की धमकी

जर्मनी में अमरीका के राजदूत रिचर्ड ग्रिनेल को जान से मारने की धमकी दी मिली है। पत्र लिखकर कहा- जर्मनी छोड़कर चले जाओ, नहीं तो हत्या कर दी जाएगी। पत्र में 'सोसायटी फॉर द न्यू ट्रथ' के हस्ताक्षर हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
जर्मनी में अमरीका के राजदूत रिचर्ड ग्रिनेल

जर्मनी में अमरीका के राजदूत रिचर्ड ग्रिनेल

वाशिंगटन। जर्मनी में अमरीका के राजदूत रिचर्ड ग्रिनेल को जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसको लेकर वे काफी खौफजदा हैं। इस संबंध में रिचर्ड ग्रिनेल के प्रवक्ता ने कहा कि वे काफी चिंतित हैं। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को बताया गया है कि रिचर्ड ग्रिनेल को जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में एक पत्र भेजा गया था जिसमें रिचर्ड से कहा गया था कि वे जर्मनी को छोड़कर चले जाएं। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।

एप्पल सीईओ को 'टिम एप्पल' बोलकर सुर्खियों में छाए ट्रंप, कहा- समय बचाने के लिए ऐसा किया

रिचर्ड को पहले भी मिल चुका है धमकी

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं था जब रिचर्ड को धमकी दी गई है। इससे पहले कई बार अन्य माध्यमों के जरिए उन्हें धमकी दी गई है। इस बार पत्र के जरिए धमकी दी गई है। अमरीकी दूतावास को मिले इस पत्र में 'सोसायटी फॉर द न्यू ट्रथ' के हस्ताक्षर हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी संगठन की ओर से यह पत्र लिखा गया है। इस मामले को लेकर ग्रेनेल के प्रवक्ता जोसेफ गिर्योडोना स्कॉल्ज ने मीडिया से बात करते हुए बताया, "हम सार्वजनिक तौर पर सुरक्षा के मसलों व प्रक्रियाओं को लेकर बातचीत नहीं करते हैं।" बता दें कि रिचर्ड ग्रेनेल को जर्मनी में एक विवादस्पद चेहरा माना जाता हैं। क्योंकि रिचर्ड ने जर्मनी की सरकार को रूस में गैस पाइपलाइन जारी रखने, चीनी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने और ईरान के साथ व्यापारिक करार करने के खिलाफ चेतावनी दी है। इसको लेकर उनके खिलाफ कई संगठनों में नाराजगी है।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.