27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने राष्ट्रपति ट्रंप का उड़ाया मजाक

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के इगो और सांस्कृतिक अज्ञानता को लेकर मीडिया के सामने खुलकर बोलीं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 21 Oct 2018, 8:58 PM IST

trump

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने राष्ट्रपति ट्रंप का उड़ाया मजाक

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने अपने पद को साल के अंत में छोड़ने की घोषणा के कुछ दिन बाद राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के इगो और सांस्कृतिक अज्ञानता का मजाक उड़ाया। 46 वर्षीय भारतवंशी हेली ने नौ अक्टूबर को घोषणा की थी कि वह संयुक्त राष्ट्र के अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। माना जा रहा था कि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए ऐसा कर रही हैं,लेकिन वह अपनी घोषणा के बाद से ही इससे इनकार करती रही हैं।

अतिसंवेदनशीलता को लेकर मजाक उड़ाया

हेली ने न्यू यॉर्क 2018 अल्फ्रेंड स्मिथ डिनर के दौरान बीते महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप के हंसने का मजाक उड़ाया। उन्होंने सबसे पहले उनकी अतिसंवेदनशीलता को लेकर मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन में हर किसी ने उन्हें इस भाषण के लिए सुझाव दिया। सब ने एक ही बात कही कि किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रपति के बारे में मजाक मत करना। इसलिए,सबको शुभरात्रि। उनके ऐसा कहते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

लड़ाई का भी मजाक उड़ाया

उन्होंने सीनेटर एलिजाबेथ वारन और ट्रंप के बीच चल रही लड़ाई का भी मजाक उड़ाया। गौरतलब है कि वारन ने हाल ही में एक डीएनए टेस्ट के परिणाम को रिलीज किया है जिसमें छह से 10 पीढ़ी पुराने मूल अमरीकियों के अस्तित्व का पता चलता है। हेली ने कहा कि राष्ट्रपति ने आज सुबह उन्हें बुलाया और उन्हें कुछ अच्छा सुझाव दिया,उन्होंने कहा कि अगर वह छोटी बातों में अटक जाएं तो उनकी उपलब्धियों की तारीफ करना शुरू कर देंगी।