scriptअमरीका: शख्स ने सड़क पर पैदल जा रहे 8 लोगों को मुस्लिम समझ कर रौंदा, गिरफ्तार | US man rammed car into pedestrians thinking they were Muslim | Patrika News

अमरीका: शख्स ने सड़क पर पैदल जा रहे 8 लोगों को मुस्लिम समझ कर रौंदा, गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Apr 27, 2019 08:08:55 pm

Submitted by:

Anil Kumar

एक शख्स ने राह चलते आठ लोगों को गाड़ी से कुचला।
धर्म व जाति के आधार पर शख्स ने लोगों को जानबूझकर मारी टक्कर।
अमरीका में घृणित अपराध में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

कार ने रौंदा

शख्स ने सड़क पर पैदल जा रहे 8 लोगों को मुस्लिम समझ कर रौंदा, गिरफ्तार

वाशिंगटन। अमरीका के कैलिफोर्निया ( California ) में एक शख्स ने सड़क पर पैदल चल रहे आठ लोगों को अपनी गाड़ी से रौंद दिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने सभी को मुस्लिम समझकर इस घटना को अंजाम दिया है। अधिकारियों ने बताया है कि 34 वर्षीय इशायाह जोएल ने हत्या की कोशिश करते हुए जान बूझकर आठ लोगों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी। इसमें एक 13 वर्षीय लड़की भी शामिल है। जो गंभीर रूप से घायल है। समाचार एजेंसी एपी ने बताया है कि लड़की इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई जो अभी कोमा में चली गई है। बाकी तीन घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इन लोगों के शरीर के कई अंग टूट गए हैं।

अमरीका के बाद अब रूस की गोद में क्यों बैठ रहे हैं किम जोंग-उन?

उम्र कैद की हो सकती है सजा

बता दें कि सांता क्लारा के मुख्य सहायक जिला अटॉर्नी जे बोयर्सकी ने कहा कि इन आरोपों में उम्रकैद की सजा होती है और अगर वारंट हुआ तो इस घृणित अपराध के लिए आरोपपत्र दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही भयावह और परेशान करने वाला मामला है। आरोपी ने सभी कम से कम एक या दो लोगों को निशाना बनाकर यह काम किया है और इस अपराध को करने के पीछ उनकी जाति या धर्म हो सकता है। एफबीआई ( fbi ) के अनुसार, 2017 में अमरीका में 7,175 दर्ज मामलों के साथ ही घृणा अपराध में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसमे से कम से कम 15 का परिणाम हत्या के तौर पर सामने आया है।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो