11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका में ट्रेन के डिब्बे में मिली 6 लोगों की लाश, पुलिस ने की जांच शुरू

अमेरिका में ट्रेन के डिब्बे में 6 लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। क्या है पूरा मामला? आइए नज़र डालते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

May 11, 2026

Train boxcar

Train boxcar

अमेरिका (United States of America) में रविवार को टेक्सास (Texas) राज्य के लारेडो (Laredo) शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यूनियन पैसिफिक कार्गो ट्रेन के डिब्बे में 6 लोगों की लाश मिली हैं। लारेडो पुलिस विभाग के अनुसार लोकल समयानुसार दोपहर करीब 2:30 से 3:30 बजे के बीच रेलवे यार्ड में रूटीन इंस्पेक्शन के दौरान यूनियन पैसिफिक कर्मचारी ने जब ट्रेन के डिब्बे में प्रवेश किया, तब 6 लोगों की लाश देखकर वह चौंक गया। पुलिस ने भी इस मामले की पुष्टि की।

अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर के नज़दीक की घटना

घटनास्थल लारेडो के उत्तर में, इंटरस्टेट-35 के माइल मार्कर 13 के पास जिम यंग वे के नजदीक स्थित रेलवे यार्ड था। यह अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर के नज़दीक है। घटना के बाद पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

किस वजह से हुई मौत?

ट्रेन के डिब्बे में मिली 6 लोगों की लाश से हड़कंप मच गया है, लेकिन अभी तक इनकी मौत के सटीक कारण स्पष्ट नहीं है। लारेडो में इस समय काफी गर्मी पड़ रही है। ट्रेन के बंद डिब्बे के अंदर घुटन, गर्मी या निर्जलीकरण को सभी 6 लोगों की मौत की संभावित वजह बताया जा रहा है, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है जिसके बाद वजह सामने आ सकती है।

मामले की जांच शुरू

लारेडो पुलिस, यूनियन पैसिफिक रेलवे पुलिस और वेब काउंटी मेडिकल एग्ज़ामिनर कार्यालय के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। यूनियन पैसिफिक कंपनी ने इस घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि कंपनी अधिकारियों के साथ जांच में पूरा सहयोग कर रही है।