3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन के हस्तक्षेप पर बड़ा खुलासा, ट्रंप ने स्वीकारा बेटे ने की थी रूसी वकील से मुलाकात

ट्रंप ने स्वीकार किया है कि उनके बेटे ने हिलेरी क्लिंटन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 2016 में रूस के वकील से मुलाकात की थी।

2 min read
Google source verification
trump

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन के हस्तक्षेप पर बड़ा खुलासा, ट्रंप ने स्वीकारा बेटे ने की थी रूसी वकील से मुलाकात

वाशिंगटन। अमरीका राष्ट्रपति के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से मदद ली थी। इसका खुलासा खुद ट्रंप ने किया है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि उनके बेटे ने प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए जून 2016 में रूस के वकील से मुलाकात की थी। हालांकि, ट्रंप ने इस बैठक का बचाव करते हुए इसे कानूनी करार दिया है। ट्रंप ने रूस के साथ किसी तरह की सांठगांठ से भी इनकार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की जून 2016 में रूस की वकील नतालिया वेसेलनिटस्काया के साथ मुलाकात को लेकर यह राष्ट्रपति ट्रंप का अब तक का सबसे स्पष्ट बयान है। ट्रंप के इस बयान के बाद अमरीका में राजनीतिक तूफान खड़ा होने की अटकलें बढ़ गई हैं।

विशेष अभियोजक कर रहे हैं जांच
विशेष अभियोजक रॉबर्ट मुलर इस मामले की जांच कर रहे हैं कि रूस ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित किया था। ट्रंप ने इस जांच को अमरीका के राजनीतिक इतिहास की सबसे बड़ी 'विच हंट' करार दिया है। रूस भी लगातार 2016 के चुनाव में कथित हस्तक्षेप से इनकार करता आया है। बता दें कि ट्रंप के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ने वाली हिलेरी क्लिंटन ने आरोप लगाया था कि चुनाव में रूसी हैकिंग और दुष्प्रचार की वजह से ट्रंप को जीत मिली थी।
16 जुलाई को पुतिन से मिले थे ट्रंप
इन तमाम विवादों के बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 16 जुलाई को फिनलैंड में रूसी राष्ट्रपति राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। बैठक के बाद ट्रंप ने कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में रूस की तरफ से कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया था। ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच को अमरीका के लिए त्रासदी बताया था। उन्होंने कहा कि साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें जीत इसलिए मिली कि जनता ने उनको पसंद किया।

Story Loader