3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीकी अभिनेता को रूस ने किया स्पेशल पोस्ट पर नियुक्त, राष्ट्रपति पुतिन से हैं अच्छे संबंध

अभिनेता स्टीवन सीगल को वाशिंगटन-मॉस्को मानवीय संबंधों का 'विशेष प्रतिनिधि' पद के लिए चुना गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Singh

Aug 05, 2018

president putin's good friend steven seagel chosen for special post

अमरीकी अभिनेता को रूस ने किया स्पेशल पोस्ट पर नियुक्त, राष्ट्रपति पुतिन से हैं अच्छे संबंध

मास्को। अमरीका के रूस के साथ अच्छे संबंधो का दौर जारी है। शायद यही वजह कि रूस के विदेश मंत्रालय ने एक अमरीकी अभिनेता को 'विशेष प्रतिनिधि' के रूप में नियुक्त किया है। दरअसल, रूस ने अमरीका के जाने माने अभिनेता स्टीवन सीगल को वाशिंगटन-मॉस्को मानवीय संबंधों का 'विशेष प्रतिनिधि' पद के लिए चुना है।

मानवतावादी क्षेत्र में अमरीका-रूस संबंधों को बढ़ावा देने की होगी अहम जिम्मेदारी

इस संबंध में छपे मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय ने इस बारे में जारी बयान में कहा गया कि एक्शन स्टार की भूमिका मानवतावादी क्षेत्र में अमरीका-रूस संबंधों को बढ़ावा देना होगा। शनिवार को दिए अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इस भूमिका में संस्कृति, सार्वजनिक और युवा आदान-प्रदान का क्षेत्र भी शामिल है।

मंत्रालय ने कहा कि सीगल की अवैतनिक भूमिका संयुक्त राष्ट्र सद्भावना राजदूत पदों के समान होगी।

पहले से ही रूसी राष्ट्रपति से हैं अच्छे संबंध

2016 में रूस की नागरिकता ले चुके सीगल, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी मित्र हैं। उन्होंने मई में पुतिन के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत भी की थी।

Story Loader