नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पहला टेस्ट मैच अब एक रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है । तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और अब भारत से जीत बस 84 रन दूर है। टेस्ट के तीसरे दिन मैच का रोमांच और दर्शकों का पागलपन अपने चरम पर था । स्टेडियम में तब सब हैरत में पड़ गए जब दर्शक दीघा में अचनाक से किम-जोंग और डोनाल्ड ट्रंप दिखाई पड़े । हालत यह थी किसी को कुछ समझ नहीं आया यह हो क्या रहा है । बस सभी अपने स्मार्ट फोन निकालने लगे और फटाफट फोटोज खिंच डालें ।