
ENG vs IND: भारत को जीत दिलाते ही इस मायने में राहुल द्रविड़ के भी आगे निकल जाएंगे कप्तान कोहली
नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पहला टेस्ट मैच अब एक रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है । तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और अब भारत से जीत बस 84 रन दूर है । मैच में हालांकि इंग्लैंड की जीत की संभावनाओं को भी नकारा नहीं जा सकता । लेकिन अगर यह मैच भारत जीत लेती है तो विराट की कप्तानी में भारत को इंग्लैंड की धरती पर मिली यह पहली जीत होगी । मैच में अभी भारत का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 110 रन हैं । और कप्तान कोहली (43 ) के साथ विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक(18) क्रिच पर मौजूद हैं । पहली पारी में 149 रन बनाने वाले विराट के मजबूत कन्धों पर एक बार फिर भारत को जीत दिलाने की जिम्मेवारी है । मैच जीतने के साथ साथ ही कोहली अंग्रेजी धरती पर अपना रिकॉर्ड भी बेहतर करते जा रहे हैं ।
पिछले इंग्लैंड दौरे के बराबर एक मैच में रन और गेंदे
आपको जान कर हैरानी होगी जब विराट पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर 2014 में आये थे । तो विराट ने कुल दस पारियों में केवल 288 गेंदे खेली थी और 134 रन बनाए थे । जबकि 2018 के इंग्लैंड दौरे में केवल इस मैच में कोहली ने अब तक पहली पारी में 149 और दूसरी पारी में अब तक 43 रन बनाये हैं । इन रनों को बनाने के लिए विराट ने भारत की पहली पारी में जहां 225 गेंदे खेली तो दूसरी पारी में 76 इस तरह कोहली ने कुल 301 गेंदे खेली। जिनमें उन्होंने 25 चौके और एक 6 लगाया ।
विराट रिकॉर्ड के करीब
विराट ने अब तक कुल 66 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमे उन्होंने 112 परियों में 53.40 की बल्लेबाजी औसत से कुल 5554 रन बनाये हैं । टेस्ट रैंकिंग के अनुसार दुनिया में दूसरे नंबर पर आने वाले विराट के पास मौका है । इस सीरीज में अपने 6000 पुरे करने के काफी करीब हैं । सीरीज के पहले ही मैच में विराट ने जैसी बल्लेबाजी की है उस से यह लक्ष्य काफी बोना दिख रहा है । 2007 के इंग्लैंड दौरे पर जब द्रविड़ कप्तान थे तो वो बल्लेबाजी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे । तब धोनी, कार्तिक सचिन ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से भारत को सीरीज दिलाई थी । विराट के पास मौका है वो अच्छी बल्लेबाजी के साथ कप्तानी करते हुए भारत को यह टेस्ट सीरीज दिलवाने का ।
Published on:
04 Aug 2018 01:54 pm
