6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट को महंगा पड़ सकता था रूट के खिलाफ “माइक ड्राप”, रेफरी ने खेल शुरू होने से पहले कोहली को रोका

अग्रेज बल्लेबाज जो रूट को रन आउट करने के बाद भारत के कप्तान विराट कोहली ने जम कर जश्न मनाया था ।इस दौरान विराट कोहली ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पवेलियन की ओर जा रहे जो रूट को फ्लाइंग किस भी दिया था । अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है ।
2 min read
Google source verification
https://twitter.com/SkyCricket/status/1025313892799586304

विराट को महंगा पड़ सकता था रूट के खिलाफ "माइक ड्राप", रेफरी ने खेल शुरू होने से पहले कोहली को रोका

नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पहला टेस्ट मैच अब एक रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है । तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और अब भारत से जीत बस 84 रन दूर है । मैच में हालांकि इंग्लैंड की जीत की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता । लेकिन अगर यह मैच भारत जीत लेती है तो विराट की कप्तानी में भारत को इंग्लैंड की धरती पर मिली पहली जीत होगी । खैर जीत या हार तो अलग बात है, विराट के लिए अभी कोई और बात है जो चिंता का सबब बानी हुई है । दरअसल इंग्लैंड की पारी में अग्रेज बल्लेबाज जो रूट को रन आउट करने के बाद भारत के कप्तान विराट कोहली ने जम कर जश्न मनाया था ।इस दौरान विराट कोहली ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पवेलियन की ओर जा रहे जो रूट को फ्लाइंग किस भी दिया था । अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है ।


रूट ने शुरू की थी कहानी
आपको याद होगा भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स मैदान में खेले गए आखिरी और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड के उपकप्तान जो रूट ने शानदार शतक लगाया था। इस शतक की मदद से इंग्लैंड ने भारत को तीसरे वनडे में 8 विकेट से हरा तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत ली थी । रूट ने शतक लगाने के अलग अंदाज़ में जश्न मनाया। उन्होंने शतक लगाने के तुरंत बाद अपने हाथ से बल्ला छोड़ दिया था। इस अंदाज को माइक ड्राप के नाम से जाना जाता है । दरअसल यह एक पैतरा होता है जिसमें वाद- विवाद के दौरान गायक या रैपर अपनी मंशाओं को सामने वाले के सामने व्यक्त करने के लिए अपना है । जो रूट ने कुछ ऐसा ही माइक ड्राप अपने बल्ले से किया था । उसके बाद उनकी काफी आलोचनाएं हुई और बाद में रूट ने अफ़सोस भी जताया था ।

टेस्ट में लिया विराट ने बदला
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट के दौरान जब रूट अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे । तब विराट ने अपनी शानदार फील्डिंग से उन्हें रन आउट कर दिया था । उसके बाद विराट ने उनको पवेलियन का रास्ता बताते हुए रूट को फ्लाइंग किस भी दिया था । इस दौरान विराट कोहली ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था । हालांकि यह खेल के दौरान खिलाड़ियों के द्वारा की गई एक सामन्य घटना है लेकिन यह भद्र जानो के खेल यानी क्रिकेट में शोभनीय नहीं है । विराट द्वारा किये गए इस सेलिब्रेशन का किसी ने विरोध तो नहीं किया लेकिन रूट के आउट होने के बाद विराट ने जिस तरह से मैदान पर इसका सेलिब्रेशन किया वह मैच रेफरी जेफ क्रो पसंद नहीं आई। हालांकि, मैदानी अंपायर ने विराट कोहली को उनके इस व्यवहार के लिए कोई हिदायत नहीं दी।

मैच रेफरी ने दी हिदायत
आपको बता दें इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी विराट कोहली की इस हरकत को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई थी । इसके बावजूद मैच रेफरी जेफ क्रो ने तीसरे दिन के खेल शुरू होने से पहले विराट से मिलने ड्रेसिंग रूम पहुंच गए । जेफ ने लंबे समय तक विराट कोहली से बात की और उन्हें उनकी जिम्मेदारी का एहसास दिलाया। क्रो के मुताबिक देश के कप्तान होने के नाते विराट को मैदान पर इस तरह का बर्ताव नहीं रखना चाहिए।विराट एक अच्छे बल्लेबाज और हैं और खुद को अब एक अच्छे कप्तान के तौर पर भी साबित करना है । हालंकि विराट पर अब किसी तरह का जुर्माना तो नहीं लगेगा लेकिन विराट को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए ।