नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ यहां एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत की जीत का दारोमदार एक बार फिर कप्तान विराट कोहली और दिनेश कार्तिक के कंधों पर आन पड़ा है। इंग्लैंड द्वारा दिए गए 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक समय अपने पांच विकेट 78 रनों पर ही खो दिए थे, लेकिन कप्तान कोहली ने एक छोर संभाले रखा और तीसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक धीरे-धीरे रनों के अंतर को पाट अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। भारत ने दिन का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 110 रनों के साथ किया। लेकिन क्या आप जानते हैं बर्मिघम में आज तक 190 से ऊपर का स्कोर सिर्फ दो ही बार चेस हुआ है।